Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: सिरसा में ब्रह्म पुराण कथा एवं दुर्लभ सत्संग का हुआ आयोजन 

- Photo by : NCR Samachar

हरियाणा  Published by: Inderjeet , Date: 14/03/2024 12:32:31 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Inderjeet ,
  • Date:
  • 14/03/2024 12:32:31 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: सिरसा शहर के गांव फुल्का में ब्रह्म पुराण कथा एवं दुर्लभ सत्संग का आयोजन दिनांक 10‌- 3-.2024 से लेकर 16 -3- 2024 तक चलेगी। कथा का समय 12:00 बजे से 3:00 बजे तक स्वामी लकेश्वर आश्रम गौ सेवा सदन फुल्का में किया गया।

विस्तार

हरियाणा: सिरसा शहर के गांव फुल्का में ब्रह्म पुराण कथा एवं दुर्लभ सत्संग का आयोजन दिनांक 10‌- 3-.2024 से लेकर 16 -3- 2024 तक चलेगी। कथा का समय 12:00 बजे से 3:00 बजे तक स्वामी लकेश्वर आश्रम गौ सेवा सदन फुल्का में किया गया। व्यास पीठ पर विराजमान स्वामी सदाशिव नित्यानंद गिरी महाराज के मुखा अरविंद से ज्ञान रूपी अमृत की वर्षा की गई। इस दुर्लभ सत्संग से लोगों ने ज्ञान का भरपूर लाभ उठाया स्वामी द्वारा ब्रह्म पुराण कथा का बड़े सरल शब्दों में व्याख्यान किया गया। 

स्वामी ने भक्तों को सेवा सिमरन और सत्संग की ओर चलने के लिए मार्गदर्शन किया। स्वामी ने कहा कि, दीन दुखियों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और भक्तों को कहा गया कि, सत्संग में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए जिससे भक्तों के जीवन का उद्धार हो सके स्वामी जी ने सत्संग में सनातमं धर्म के अंदर गौ सेवा को सबसे मुख्य स्थान दिया है। सत्संग में कहा गया कि, छोटे-छोटे बच्चों को भी सत्संग में लेकर आओ जिससे सनातमं धर्म का प्रचार हो सके और उनकी बाल्यावस्था में ही सनातमं धर्म का ज्ञान मिले, ताकि बच्चों को गलत आदतों से और नशे से दूर रखा जाए और बच्चों को गौ सेवा के लिए भी प्रेरित किया गया।