-
☰
No image found.
दिल्ली: भाजपा ने जारी की प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई सूची, यूपी की जिम्मेदारी विनोद तावड़े के हाथों में
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 23 सितंबर 2026 को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की।
विस्तार
दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 23 सितंबर 2026 को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई सूची में उत्तर प्रदेश का प्रभारी विनोद तावड़े को बनाया गया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बिहार का प्रभारी हरीश द्विवेदी को बनाया गया है, जबकि कर्नाटक की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है। स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़, सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब, राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड तथा सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। गुजरात में तरुण चुघ को प्रभारी बनाया गया है। दिल्ली की जिम्मेदारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे को दी गई है। महाराष्ट्र का प्रभारी बैजयंत जय पांडा को बनाया गया है, जबकि उनके साथ अमित मालवीय, सदानंद शेट तनावाडे और कमलजीत सहरावत को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। राजस्थान में संजय भाटिया को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह-प्रभारी होंगे। ओडिशा में डी. पुरंदेश्वरी और मध्य प्रदेश में बिप्लब कुमार देब को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा ने अंडमान एवं निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, चंडीगढ़, गोवा, झारखंड, केरल, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम, त्रिपुरा समेत अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भी प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। कुल 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारियां घोषित की गई हैं। भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
