Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में शिवसेना पदाधिकारियों का हुआ सम्मेलन, संगठन विस्तार और जनसमस्याओं को लेकर बनी रणनीति

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 23/09/2026 04:15:40 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 23/09/2026 04:15:40 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद स्टेशन रोड स्थित होटल प्रेम चुनरिया में शिवसेना पदाधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद स्टेशन रोड स्थित होटल प्रेम चुनरिया में शिवसेना पदाधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण और बालासाहेब ठाकरे के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद पदाधिकारियों ने तिलक लगाकर ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्मेलन की अध्यक्षता शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने की। बैठक में संगठन को जिले में और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को शिवसेना से जोड़ने को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने मुरादाबाद जनपद में 10 हजार शिवसैनिकों को कार्डधारक बनाने का लक्ष्य तय किया। इसके लिए जिले में 100 बैठकें आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा गया।

बैठक में पदाधिकारियों ने चिकित्सा, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही। संगठन की ओर से इन मुद्दों को लेकर भाजपा नेताओं और संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों के घेराव का कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। सम्मेलन में वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, आकाश सिंह, अरुण ठाकुर, मयंक सैनी, तेजपाल सैनी, जीतू प्रजापति, राजीव राठौर, विक्की कश्यप, विशाल सैनी, राजपाल सैनी, तिलक राज शर्मा, प्रदीप, शिबू सैनी, सरदार इंद्रजीत सिंह और पारस कपूर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव राठौर और उमेश ठाकुर ने किया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति तय की गई।

Related News

 उत्तर प्रदेश: साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, खाते में वापस कराए गए 5,597 रुपये

उत्तर प्रदेश: किसानों को 6 लाख रुपये तक दीर्घकालिक ऋण, बी-पैक्स की ब्याजमुक्त ऋण सीमा बढ़कर किया 15 लाख

उत्तर प्रदेश: सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस-एसएसबी की हुई संयुक्त गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: CO फरेंदा ने किया कोल्हुई थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों व महिला सुरक्षा पर दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर की नई DM अनुज मलिक ने संभाला कार्यभार, जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता

मध्य प्रदेश: 0.110 हेक्टेयर जमीन को 0.405 बताकर तीन बार बेचा, पटवारी और ऑपरेटर की साठगांठ पर EOW जांच की मांग


Featured News