Contact for Advertisement 9650503773


 उत्तर प्रदेश: बरेली में फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 23/09/2026 03:44:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 23/09/2026 03:44:46 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली भमोरा पुलिस ने सरकारी अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनके जरिए लोगों से रुपये वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली भमोरा पुलिस ने सरकारी अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनके जरिए लोगों से रुपये वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों राजवीर राठौर निवासी चकमहमूद और निकेत भारद्वाज निवासी खन्नू मोहल्ला को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य इलाके में घूम रहे हैं और उनके पास हथियार हैं। सूचना पर पुलिस ने ग्राम ब्राह्मपुर से पहले बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में आरोपियों के पास से दो कथित फर्जी आधार कार्ड, सरकारी अधिकारियों के नाम से तैयार दो फर्जी आदेशों की छायाप्रति, 315 बोर के दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है। इसके बाद दोनों के खिलाफ भमोरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

पूछताछ में पुलिस को गिरोह के काम करने के तरीके की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार राजवीर अपने साथियों पप्पू मौर्य, शिवलाल मौर्य और शशांक वर्मा के साथ मिलकर अलग-अलग सरकारी विभागों के अधिकारियों के नाम से फर्जी कागजात तैयार कराता था। पुलिस का दावा है कि कचहरी में कंप्यूटर का काम करने वाले निकेत की भी दस्तावेज तैयार करने में भूमिका थी। इन कागजातों का इस्तेमाल लोगों को भ्रमित कर उनसे रुपये वसूलने के लिए किया जाता था। मामले में पप्पू मौर्य, शिवलाल मौर्य और शशांक वर्मा को भी आरोपी बनाया गया है, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने कितने अधिकारियों के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार राजवीर राठौर के खिलाफ हत्या, धोखाधड़ी, रंगदारी, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

 

Related News

 उत्तर प्रदेश: साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, खाते में वापस कराए गए 5,597 रुपये

उत्तर प्रदेश: किसानों को 6 लाख रुपये तक दीर्घकालिक ऋण, बी-पैक्स की ब्याजमुक्त ऋण सीमा बढ़कर किया 15 लाख

उत्तर प्रदेश: सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस-एसएसबी की हुई संयुक्त गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: CO फरेंदा ने किया कोल्हुई थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों व महिला सुरक्षा पर दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर की नई DM अनुज मलिक ने संभाला कार्यभार, जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता

मध्य प्रदेश: 0.110 हेक्टेयर जमीन को 0.405 बताकर तीन बार बेचा, पटवारी और ऑपरेटर की साठगांठ पर EOW जांच की मांग


Featured News