-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: हत्या के मामले में तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, जांच के दौरान सामने आए थे नाम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: स्योहारा थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: स्योहारा थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह मामला थाना स्योहारा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 298/2026 से संबंधित है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238(ए) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को ग्राम चक महदूदसानी निवासी तसवीरन पत्नी स्वर्गीय शरीफ ने थाना स्योहारा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उवैश पुत्र अहमद हसन, साजिद पुत्र अहमद हसन और सितारा पुत्री अहमद हसन, निवासी ग्राम अल्लाहदीनपुर थाना स्योहारा, समेत कुछ अज्ञात लोगों ने उनके पुत्र नफीस अहमद की हत्या कर शव को छिपा दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक, विवेचना में 22 सितंबर 2026 को आरिफ पुत्र अहमद अली, सुहैब पुत्र अहमद अली और महफूज पुत्र अहमद अली, निवासी ग्राम विरामपुर उर्फ अल्लाहदीनपुर, थाना स्योहारा के नाम प्रकाश में आए। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल 552 मनोज कुमार, कांस्टेबल 1131 विपिन कुमार और कांस्टेबल 2706 आलोक कुमार, थाना स्योहारा शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
