Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर की नई DM अनुज मलिक ने संभाला कार्यभार, जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 23/09/2026 05:49:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 23/09/2026 05:49:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले की नवागत जिलाधिकारी अनुज मलिक ने बुधवार को संतकबीरनगर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचकर उन्होंने डबल लॉक में रखे अभि

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले की नवागत जिलाधिकारी अनुज मलिक ने बुधवार को संतकबीरनगर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचकर उन्होंने डबल लॉक में रखे अभिलेखों पर नियमानुसार हस्ताक्षर किए। कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में उन्होंने जिले में संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और जनसमस्याओं के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति पर फीडबैक लेते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

 जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता नवागत जिलाधिकारी ने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न हो, बल्कि शिकायतकर्ता को नियमानुसार वास्तविक राहत मिले। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। संबंधित अधिकारी शिकायतों का परीक्षण कर समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें और अनावश्यक रूप से किसी भी प्रकरण को लंबित न रखा जाए। योजनाओं का जमीनी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर 

डीएम ने शासन की प्राथमिकता वाली जनकल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत जमीनी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेने के साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समय से मिले। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं को आपसी समन्वय से दूर करने पर जोर दिया। विभागों के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश 
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों से बेहतर आपसी समन्वय के साथ काम करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच समन्वय जरूरी है। अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों के प्रति जिम्मेदार रहते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया गया।

 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं अनुज मलिक  नवागत जिलाधिकारी अनुज मलिक 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। संतकबीरनगर में तैनाती से पहले वह गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। इससे पहले वह कुशीनगर की मुख्य विकास अधिकारी भी रह चुकी हैं
जिले में नई जिम्मेदारी संभालने के बाद उनकी पहली बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और विभागीय समन्वय को प्रमुखता दी गई।बैठक में एडीएम सत्य प्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी समेत विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।