Contact for Advertisement 9650503773


गुजरात: धूलचोंड के सरस्वती विद्यामंदिर के विद्यार्थियों ने सीआरसी स्तरीय प्रतियोगिताओं में हासिल की शानदार सफलता

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Gheesaram Fauji Choudhary , गुजरात  Edited By: Shikha Pandey, Date: 23/09/2026 03:40:03 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by.: Gheesaram Fauji Choudhary ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 23/09/2026 03:40:03 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: आहवा डांग स्थित सीआरसी भवानदगड केंद्र की ओर से ‘विकसित भारत 2047’ के तहत ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विस्तार

गुजरात: आहवा डांग स्थित सीआरसी भवानदगड केंद्र की ओर से ‘विकसित भारत 2047’ के तहत ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान सरस्वती विद्यामंदिर, धूलचोंड के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 7 के छात्र केवलभाई जयंतीभाई गांगुडे ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पूरे सीआरसी केंद्र में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वक्तृत्व प्रतियोगिता में कक्षा 8 की छात्रा प्रतीक्षाबेन महेंद्रभाई मोकाशी ने प्रभावी भाषण प्रस्तुत करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया।

दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्रों को भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित करती हैं।

Related News

 उत्तर प्रदेश: साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, खाते में वापस कराए गए 5,597 रुपये

उत्तर प्रदेश: किसानों को 6 लाख रुपये तक दीर्घकालिक ऋण, बी-पैक्स की ब्याजमुक्त ऋण सीमा बढ़कर किया 15 लाख

उत्तर प्रदेश: सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस-एसएसबी की हुई संयुक्त गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: CO फरेंदा ने किया कोल्हुई थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों व महिला सुरक्षा पर दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर की नई DM अनुज मलिक ने संभाला कार्यभार, जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता

मध्य प्रदेश: 0.110 हेक्टेयर जमीन को 0.405 बताकर तीन बार बेचा, पटवारी और ऑपरेटर की साठगांठ पर EOW जांच की मांग


Featured News