Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: किसानों को 6 लाख रुपये तक दीर्घकालिक ऋण, बी-पैक्स की ब्याजमुक्त ऋण सीमा बढ़कर किया 15 लाख

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 23/09/2026 05:59:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 23/09/2026 05:59:12 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती किसानों और सहकारिता क्षेत्र को लेकर बुधवार को कई महत्वपूर्ण योजनाओं और घोषणाओं का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बस्ती के अटल बिहारी प्रेक्षागृह में किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और किसानों ने मुख्यमंत्री का संबोधन और घोषणाएं सुनीं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती किसानों और सहकारिता क्षेत्र को लेकर बुधवार को कई महत्वपूर्ण योजनाओं और घोषणाओं का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बस्ती के अटल बिहारी प्रेक्षागृह में किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और किसानों ने मुख्यमंत्री का संबोधन और घोषणाएं सुनीं। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के माध्यम से 6 प्रतिशत ब्याज दर पर 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालिक ऋण उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। इसके साथ ही प्रदेश में कार्यरत बी-पैक्स की स्वीकृत ब्याजमुक्त ऋण सीमा को 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने की घोषणा हुई। सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी इस घोषणा को कार्यक्रम की प्रमुख घोषणाओं में शामिल किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से शुरू की गई सहकारी आधारित ‘भारत टैक्सी’ सेवा का भी शुभारंभ किया गया। बताया गया कि इससे जुड़े चालकों को 5 लाख रुपये तक की बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। किसानों को बी-पैक्स के माध्यम से उर्वरक वितरण की व्यवस्था को डिजिटल बनाने के लिए ‘उर्वरक सेतु ऐप’ भी शुरू किया गया। इसके जरिए उर्वरक वितरण व्यवस्था को डिजिटल माध्यम से संचालित करने की पहल की गई है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल मुख्य अतिथि रहे। पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, हरैया विधायक प्रतिनिधि पं. सरोज मिश्रा, रामनगर ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, डीसीडीएफ अध्यक्ष पवन कसौधन, महिला मोर्चा अध्यक्ष रोली सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बस्ती जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी ने की। इस दौरान सहकारी ग्राम विकास बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रामबचन राम, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रवि शंकर, जिला सहकारी बैंक के सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी राहुल रोज सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य