Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: सेवा और संगठन के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही भाजपा, विधायक कंवर सिंह यादव

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Mainpal , हरियाणा  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 12/09/2026 05:34:07 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Mainpal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 12/09/2026 05:34:07 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: महेंद्रगढ़ भारतीय जनता पार्टी मंडल पाली की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यकर्ता बैठक का आयोजन बाबा साध सेवा मंदिर, आकोदा में किया गया। 

विस्तार

हरियाणा: महेंद्रगढ़ भारतीय जनता पार्टी मंडल पाली की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यकर्ता बैठक का आयोजन बाबा साध सेवा मंदिर, आकोदा में किया गया। बैठक में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्षा दीपिका सरपंच ने की। कार्यक्रम में पहुंचने पर पाली मंडल के कार्यकर्ताओं ने विधायक कंवर सिंह यादव का फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की पहचान उसके कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं से है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के बीच रहकर सेवा का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान कार्यकर्ताओं को आमजन से और अधिक मजबूती से जोड़ने का माध्यम है।

विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की असली शक्ति हैं। जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता के बीच काम करता है तो संगठन के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनें और पात्र लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। कंवर सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक के दौरान विधायक ने आगामी 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विश्वकर्मा दिवस कार्यक्रम को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिरकत करने पहुंचेंगे। विधायक ने सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के महेंद्रगढ़ आगमन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर तैयारी करें। कार्यक्रम में जिला मंत्री संदीप, देसराज सरपंच पाली, नरेश सरपंच आकोदा, नरेश सरपंच खुड़ाना, कर्मवीर सैनी सरपंच, भगत सिंह सरपंच, मैनपाल सरपंच, विजयपाल सरपंच पालड़ी पनिहारा, प्रवीण माजरा, कैप्टन सुरेश कुमार, प्रेम फौजी, रणधीर सिंह आदलपुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।