-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर पोरसा में निकली भव्य कलश यात्रा
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पोरसा संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पोरसा की ओर से शहर में भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पोरसा संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पोरसा की ओर से शहर में भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। समरसता संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के दौरान जगह-जगह कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कलश यात्रा की शुरुआत भोले पेट्रोल पंप, अटेर रोड बाईपास से हुई। इसके बाद यात्रा अंबेडकर भवन, साधू सिंह तिराहा, बरगद चौराहा, अग्रसेन चौक और बस स्टैंड होते हुए रामनगर स्थित संत रविदास मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत रविदास महाराज के जीवन, उनके विचारों और समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास भारत के महान संत और समाज सुधारकों में से एक थे। उन्होंने अपनी भक्ति और विचारों के माध्यम से समाज में फैली ऊंच-नीच, भेदभाव और कुरीतियों का विरोध किया तथा प्रेम, करुणा, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी का मानना था कि इंसान की पहचान उसके जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्मों से होती है। उन्होंने ईमानदारी से किए गए कर्म को ही सच्ची भक्ति बताया। उनका प्रसिद्ध संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी लोगों को कर्म और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में संत रविदास जी की ‘बेगमपुरा’ की अवधारणा का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनका सपना ऐसे समाज का था, जहां किसी के साथ भेदभाव और अन्याय न हो तथा सभी लोग सम्मान और समानता के साथ जीवन जी सकें। आज के समय में भी उनके विचार समाज में आपसी भाईचारा और समरसता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अंबाह विधानसभा प्रभारी रामरूप सिंह तोमर, जनपद अध्यक्ष देवेश सिंह तोमर, पूर्व विधायक कमलेश जाटव, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखबार, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामबीर सिंह तोमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, जिला मंत्री बबलू बघेल, राकेश उपाध्याय, राजेश वर्मा, पवन सिंघल, बालकिशन वर्मा, जसराम गुप्ता, अरविंद तोमर, गब्बर सखवार, महेश सेमिल, मनीष शिवहरे, बंटी भार्गव, पार्षद पपेन्द्र जाटव, भगवान सिंह बघेल, सत्यकेश कुशवाह, महेंद्र जाटव, रवि भारतीय, गोपाल शिवहरे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: कजरी तीज पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण
गुजरात: वलसाड रेलवे स्टेशन पर RPF महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता का आरोप, कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 14 सितंबर से मनाया जाएगा श्री गणेश महोत्सव, तैयारियों को लेकर समिति की बैठक
गुजरात: आहवा में RSS के युवा संगम कार्यक्रम में जुटे 200 से अधिक युवा
हरियाणा: सेवा और संगठन के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही भाजपा, विधायक कंवर सिंह यादव
