-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जंगीपुर-हसराजपुर रोड पर गेहूं लदा 14 चक्का ट्रक धंसा, आवागमन प्रभावित
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जंगीपुर थाना क्षेत्र में एक 14 चक्का ट्रक सड़क किनारे धंस गया। यह घटना जंगीपुर हंसराजपुर रोड पर पहलवान ईंट भट्ठे के पास हुई। सुबह करीब 7 बजे हुए इस हादसे में ट्रक का नंबर UP 50 BT 7640 बताया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जंगीपुर थाना क्षेत्र में एक 14 चक्का ट्रक सड़क किनारे धंस गया। यह घटना जंगीपुर हंसराजपुर रोड पर पहलवान ईंट भट्ठे के पास हुई। सुबह करीब 7 बजे हुए इस हादसे में ट्रक का नंबर UP 50 BT 7640 बताया गया है। ओरिया ट्रक चिरैयाकोट से जानकारी प्राप्त हुई है कि गेहूं लोडिंग करके आ रहा है और पटना के लिए जा रहा था जानकारी के अनुसार, ड्राइवर ट्रक को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान ट्रक अचानक सड़क से उतर गया। ट्रक करीब 20-30 फीट तक घसीटते हुए गया और उसके टायरों ने मिट्टी खोद दी। इससे ट्रक 6 से 8 इंच गहरा धंस गया और एक तरफ झुक गया। ट्रक के सड़क किनारे धंसने से इस रास्ते पर दो गाडियों का आना-जाना मुश्किलहो गया है। इससे आवागमन पर असर पड़ रहा है। मौके पर न तो ड्राइवर मिला है और न ही मालिक का पता है। दोनों गाड़ी छोड़कर गायब हो गए हैं। कुछ लोगों ने बताया कि ट्रक में गेहूं लदा हुआ है। ड्राइवर और खलासी ने पहले कुछ अज्ञात लोगों को बताया था कि यह ट्रक आजमगढ़ का है और चंदौली से गेहूं भरकर आ रहा था। हालांकि, अब मौके पर कोई मौजूद नहीं है।
उत्तर प्रदेश: कजरी तीज पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण
गुजरात: वलसाड रेलवे स्टेशन पर RPF महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता का आरोप, कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 14 सितंबर से मनाया जाएगा श्री गणेश महोत्सव, तैयारियों को लेकर समिति की बैठक
गुजरात: आहवा में RSS के युवा संगम कार्यक्रम में जुटे 200 से अधिक युवा
हरियाणा: सेवा और संगठन के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही भाजपा, विधायक कंवर सिंह यादव
मध्य प्रदेश: संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर पोरसा में निकली भव्य कलश यात्रा
