Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना समाधान दिवस में पहुंचीं 8 शिकायतें, 7 राजस्व से जुड़ीं'

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/09/2026 05:29:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/09/2026 05:29:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  मीरगंज थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने यहां फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल आठ शिकायतें मिलीं, जिनमें से सात राजस्व विभाग से

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  मीरगंज थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने यहां फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल आठ शिकायतें मिलीं, जिनमें से सात राजस्व विभाग से संबंधित थीं और एक पुलिस विभाग से जुड़ी थी। प्रभारी निरीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए थाना दिवस के दौरान क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से लोग अपनी समस्याएं लेकर थाने पहुंचे। 

फरियादियों ने जमीन विवाद, कब्जे और पैमाइश जैसी राजस्व संबंधी समस्याएं अधिकारियों को बताईं। वहीं, एक फरियादी ने पुलिस विभाग से जुड़ी अपनी समस्या रखी। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की बात सुनने के बाद संबंधित विभाग के कर्मचारियों को मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई करने को कहा प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि थाना दिवस में मिली सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों को निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेज दिए गए हैं। पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायत पर भी जरूरी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों के निपटारे में कोई लापरवाही नहीं होगी।सभी शिकायतों का जल्द हल किया जाएगा, ताकि फरियादियों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़े।