-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: जिला अस्पताल की बदहाली पर कांग्रेस का हल्लाबोल, स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: दतिया जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नगर कांग्रेस ने शनिवार को प्रदर्शन किया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: दतिया जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नगर कांग्रेस ने शनिवार को प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष मौहम्मद अरसद रज्जन भाई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई और जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने सिविल सर्जन डॉक्टर केसी राठौर को ज्ञापन सौंपा। दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार लगातार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे करती है, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है और जिम्मेदार अधिकारियों को मरीजों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। विधायक ने कहा कि जिला अस्पताल गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रमुख सहारा है। ऐसे में अस्पताल की व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की कथित लापरवाही और अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस जनता की आवाज उठाती रहेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों को समय पर सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी पर्याप्त गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार नहीं किया गया और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता नहीं लाई गई, तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन को और तेज करेगी। नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि दतिया की जनता को बेहतर और सम्मानजनक स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए है। इस दौरान कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मौहम्मद अरसद रज्जन भाई, जिला उपाध्यक्ष बीएल केन, बासुदेव सरपंच, अजय शुक्ला, संतोष लिटौरिया, जसवंत बघेल, मुन्ना खान, स्वामी शरण कुशवाहा, रिंकू यादव, संजू दांगी, पुष्पराज राजपूत, उत्तम कुशवाहा, डॉ. राकेश खरे, रामजी दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: कजरी तीज पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण
गुजरात: वलसाड रेलवे स्टेशन पर RPF महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता का आरोप, कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 14 सितंबर से मनाया जाएगा श्री गणेश महोत्सव, तैयारियों को लेकर समिति की बैठक
गुजरात: आहवा में RSS के युवा संगम कार्यक्रम में जुटे 200 से अधिक युवा
हरियाणा: सेवा और संगठन के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही भाजपा, विधायक कंवर सिंह यादव
मध्य प्रदेश: संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर पोरसा में निकली भव्य कलश यात्रा
