-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में पंचम गोमती पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ, सीएम योगी बोले- जीवन की परीक्षाओं से लड़ने की शक्ति देती हैं पुस्तकें
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का वक्तव्य। उन्होंने कहा यह लखनऊ का पंचम पुस्तक महोत्सव है, जो गोमती पुस्तक महोत्सव के रूप में आयोजित हो रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का वक्तव्य। उन्होंने कहा यह लखनऊ का पंचम पुस्तक महोत्सव है, जो गोमती पुस्तक महोत्सव के रूप में आयोजित हो रहा है। यहां 80 से बढ़कर 250 स्टॉल लगाए गए हैं। अगले 9 दिनों तक हजारों युवाओं और छात्रों को एक प्लेटफॉर्म मिलेगा, जहां वे विभिन्न प्रकार की ज्ञानवर्धक, मनोरंजन से जुड़ी और रोचक पुस्तकों को देख सकेंगे और उनके बारे में जानकारी ले सकेंगे। पुस्तक मेले में विभिन्न पुस्तकों का विमोचन होगा। लेखकों को जानने, उनके साथ बैठने और उनकी अभिव्यक्ति को समझने का अवसर मिलेगा। नैमिषारण्य से जोड़ा ज्ञान का सूत्र और कहा भारत की वैदिक परंपरा को विभिन्न पुराणों के माध्यम से 88 हजार ऋषियों ने जिस धरती से आगे बढ़ाया था, वह पावन भूमि कहीं दूर नहीं है। लखनऊ से मात्र 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नैमिषारण्य में भारतीय ज्ञान की इस अनूठी परंपरा ने चिंतन को नई दिशा देने का काम किया था। केवल स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय जाकर वहां अपने पाठ्यक्रम का अध्ययन कर लेने मात्र से कोई व्यक्ति ज्ञानवान नहीं बन सकता। इससे इतर भी एक पूरी दुनिया है, उसे समझने की आवश्यकता है। पुस्तकों का ज्ञान आपको उस दुनिया को समझने और उसमें पारंगत होने में सहायक हो सकता है। Exam Warriors का संदेश उन्होंने कहा मैंने यहां बच्चों को प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की पुस्तक ‘Exam Warriors’ वितरित की। हर बच्चे को इसे देखना चाहिए, पढ़ना चाहिए और आत्मसात करना चाहिए। यह केवल स्कूली छात्रों के लिए ही नहीं, बल्कि हर युवा और हर नागरिक के लिए है, क्योंकि हर व्यक्ति को किसी न किसी अवसर पर, किसी न किसी परिस्थिति में परीक्षाओं के दौर से गुजरना पड़ता है। जब जीवन की इन परीक्षाओं से गुजरते समय हिम्मत जवाब देने लगती है, तब ‘Exam Warriors’ संबल बनकर हमारा मार्गदर्शन करती है।
उत्तर प्रदेश: कजरी तीज पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण
गुजरात: वलसाड रेलवे स्टेशन पर RPF महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता का आरोप, कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 14 सितंबर से मनाया जाएगा श्री गणेश महोत्सव, तैयारियों को लेकर समिति की बैठक
गुजरात: आहवा में RSS के युवा संगम कार्यक्रम में जुटे 200 से अधिक युवा
हरियाणा: सेवा और संगठन के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही भाजपा, विधायक कंवर सिंह यादव
मध्य प्रदेश: संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर पोरसा में निकली भव्य कलश यात्रा
