Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: सीजेएम नीलम कुमारी ने नशा मुक्ति केंद्र, सेफ हाउस व सीनियर सिटिजन होम का किया निरीक्षण

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Hari Singh , हरियाणा  Edited By: Kunal, Date: 17/04/2026 05:32:26 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Hari Singh ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 17/04/2026 05:32:26 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा:  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने आज नागरिक अस्पताल नशा मुक्ति केंद्र, पुलिस लाइन सेफ हाउस और नसीबपुर स्थित सेवा सीनियर सिटिजन होम का

विस्तार

हरियाणा:  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने आज नागरिक अस्पताल नशा मुक्ति केंद्र, पुलिस लाइन सेफ हाउस और नसीबपुर स्थित सेवा सीनियर सिटिजन होम का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संस्थानों की कार्यप्रणाली को परखते हुए वहां आवासित नागरिकों को मिल रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सीजेएम नीलम कुमारी ने नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं और काउंसलिंग सेवाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि मरीजों के पुनर्वास के लिए पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए।

इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन स्थित सेफ हाउस की सुरक्षा व्यवस्था और आवास सुविधाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां रहने वाले व्यक्तियों को नियमानुसार सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। नसीबपुर स्थित सीनियर सिटिजन होम में बुजुर्गों के स्वास्थ्य और खान-पान की जानकारी लेते हुए उन्होंने प्रबंधन को स्वच्छता और बेहतर देखभाल बनाए रखने के निर्देश दिए। सीजेएम ने कहा कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य इन संस्थानों में रह रहे व्यक्तियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद।