Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हरिति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 10वीं परिणाम 100 प्रतिशत, छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मीरगंज का नाम रोशन किया

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 17/04/2026 05:36:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 17/04/2026 05:36:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरगंज  के हरिति सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, एनएच-24 धनेटा (बल्लिया), मीरगंज का सीबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें छा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरगंज  के हरिति सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, एनएच-24 धनेटा (बल्लिया), मीरगंज का सीबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया कुल 70 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 12 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं, 18 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए। शेष 40 विद्यार्थियों ने विशेष योग्यता प्राप्त की कक्षा 10 वीं में नवीन कुमार ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। ग्रेसीराज ख्रीष्ट 94.20 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि लक्ष्य सिंह केरा ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 


छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सौभाग्य चौधरी ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय को एआई तकनीक और इंटरेक्टिव पैनल से सुसज्जित किया जा रहा है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकें विद्यालय के प्रबंधक चौधरी नरेंद्र कुमार ने भी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में विद्यार्थियों की शिक्षा और विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी इस अवसर पर अनुभव चौधरी, विजेंद्र कुमार, विवेक जौहरी, खालिद रजा, ताहिरा जुवेरी, अश्वनी मिश्रा, अतुल गंगवार, अजय कुमार, भगवती मंडल, सीमा सक्सेना, उमा शर्मा, सुबोध संख्याधार, पवन बाजपेई, धर्मेंद्र गंगवार, राहत नवाज, राहुल कश्यप सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।