Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: चंबल के घाटों पर सख्ती, क्या बदल पाएगा ज़मीनी हाल?

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 17/04/2026 12:17:31 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 17/04/2026 12:17:31 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: चंबल नदी के राजघाट, भानपुर, देवरी एवं सिकरोदा नहर तिराहा—पर एसएएफ (Special Armed Force) की तैनाती की गई है। इन स्थानों पर स्थापित कैंपों के माध्यम से अवैध उत्खनन एवं रेत के भंडारण/परिवहन की

विस्तार

मध्य प्रदेश: चंबल नदी के राजघाट, भानपुर, देवरी एवं सिकरोदा नहर तिराहा—पर एसएएफ (Special Armed Force) की तैनाती की गई है। इन स्थानों पर स्थापित कैंपों के माध्यम से अवैध उत्खनन एवं रेत के भंडारण/परिवहन की सतत निगरानी सुनिश्चित की गई है। प्रभारी कलेक्टर कमलेश कुमार भार्गव एवं पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने पुलिस, खनिज, वन विभाग एवं एसएएफ के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी कैंपों का जायजा लिया गया तथा बल की तैनाती एवं कार्यप्रणाली को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। मौके पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि नहीं पाई गई।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी परिस्थिति में चंबल नदी से रेत का उत्खनन या परिवहन न होने दिया जाए। एसएएफ बल द्वारा 24×7 सतत निगरानी रखी जाएगी तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित वाहनों को तत्काल जप्त कर एफआईआर एवं पीओआर दर्ज किए जाएंगे। साथ ही, जब्त वाहनों को राजसात कर शीघ्र नीलामी की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र डावर, खनिज अधिकारी सुखदेव कुमार निर्मल, रक्षित सब-निरीक्षक जोगेन्द्र सिंह परिहार, थाना प्रभारी सरायछोला केके सिंह, कमांडर एवं वन विभाग के रेंजर अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

Related News

उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश

उत्तर प्रदेश: मीरगंज में तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल युवक को रौंदा, हालत गंभीर; अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: हरिति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 10वीं परिणाम 100 प्रतिशत, छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मीरगंज का नाम रोशन किया

उत्तर प्रदेश: आरपी डिग्री कॉलेज में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बिहार: सोलर प्लेट लगाने के दौरान युवक को सांप ने काटा, मौत; परिवार में मचा कोहराम

हरियाणा: सीजेएम नीलम कुमारी ने नशा मुक्ति केंद्र, सेफ हाउस व सीनियर सिटिजन होम का किया निरीक्षण


Featured News