Contact for Advertisement 9650503773


Road Accident Case: सड़क हादसे में तीन लोगो की हुई दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से हुए घायल 

- Photo by : social media

शुभि शिखा नयाल राजस्थान   Published by: , शुभि शिखा नयाल राजस्थान   Edited By: Kunal, Date: 17/04/2026 04:18:45 pm Share:
  • शुभि शिखा नयाल राजस्थान
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 17/04/2026 04:18:45 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: राजस्थान के नोखा से एक दिल-दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया हैं, जहाँ सड़क पर कार और बाइक के बीच भयानक टक्कर से दो बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विस्तार

राजस्थान: राजस्थान के नोखा से एक दिल-दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया हैं, जहाँ सड़क पर कार और बाइक के बीच भयानक टक्कर से दो बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानिए आखिर पूरा मामला हैं क्या। दरअसल ये घटना बीकानेर रोड पर बुधरों की ढाणी के पास गुरुवार को घटी थी। बताया जा रहा हैं  पिता अपने बेटे मुकेश को स्कूल ड्रेस व किताबें दिलाने के लिए बाइक से नोखा आया था। दोनों किताबें लेकर वापस बाइक से खेत लौट रहे थे की तभी उसी वक़्त अचानक से एक स्कार्पियो सामने से आयी और दोनों वाहनों के बिच टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज से लिए पास ही के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। 

जहां इलाज के दौरान घायलों में से एक ने दम तोड़ दिया। हादसे में दोनों वाहन भी ध्वस्त हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क पर लगी गाड़ियों की भीड़ को पुलिस द्वारा हटवाया गया और ध्वस्त वाहनों को सड़क से हटाकर दूर खड़ा करवाया गया। पुलिस ने बाइक सवार पिता-पुत्र के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान खारिया गांव निवासी श्रवणराम (39) पुत्र सुखाराम जाट और उनके पुत्र मुकेश जाट (15) के रूप में हुई है। तीसरे मृतक जागलूं गांव निवासी कुशाल (39) पुत्र जीवराज थे। पिता-पुत्र की एक साथ मौत होने की खबर मिलने के बाद गांव मातम का माहौल पसड़ गया है।

ड्रेस किताब खरीदकर लौट रहे थे 

एएसआइ राजूराम ने बताया कि खारिया निवासी श्रवणराम जाट ने मान्याणा में खेत काश्त कर रखा था। वह गुरुवार को अपने बेटे मुकेश के साथ उसके लिए स्कूल ड्रेस व किताबें दिलाने के लिए बाइक से नोखा गया था। दोनों किताबें लेकर वापस बाइक से खेत लौट रहे थे। इसी दौरान बुधरों की ढाणी के पास तेज रफ्तार में आती हुई बेकाबू कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे श्रवणराम व मुकेश दोनों की मौके पर ही मौत हो गई ।
 
 

Related News

उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश

उत्तर प्रदेश: मीरगंज में तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल युवक को रौंदा, हालत गंभीर; अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: हरिति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 10वीं परिणाम 100 प्रतिशत, छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मीरगंज का नाम रोशन किया

उत्तर प्रदेश: आरपी डिग्री कॉलेज में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बिहार: सोलर प्लेट लगाने के दौरान युवक को सांप ने काटा, मौत; परिवार में मचा कोहराम

हरियाणा: सीजेएम नीलम कुमारी ने नशा मुक्ति केंद्र, सेफ हाउस व सीनियर सिटिजन होम का किया निरीक्षण


Featured News