Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हाइड्रोजन बसों का ट्रायल शुरू, जल्द सड़कों पर उतरेंगे जीरो-एमिशन वाहन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 17/04/2026 03:19:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 17/04/2026 03:19:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से जल्द ही जीरो- एमिशन हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाले कमर्शियल वाहन सड़कों पर उतर सकते हैं. यह पहल स्वच्छ और पर्यावरण- अनुकूल परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से जल्द ही जीरो- एमिशन हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाले कमर्शियल वाहन सड़कों पर उतर सकते हैं. यह पहल स्वच्छ और पर्यावरण- अनुकूल परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. कंपनी ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन कंपनी के साथ मिलकर हाइड्रोजन बसों के प्रोटोटाइप का ट्रायल शुरू कर दिया है. टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ गिरीश वाघ के अनुसार, पूरी तरह से हाइड्रोजन पर चलने वाली बस विकसित करने में करीब 30 महीने तक का समय लग सकता है. यह ट्रायल कई अहम पहलुओं का आकलन कर रहे हैं. जिनमे इस टेक्नोलॉजी कितना असरदार है, फिलिंग स्टेशन पर इकोसिस्टम कैसे तैयार किया जाए और सबसे जरूरी बात डीजल और इलेक्ट्रिक के मुकाबले ग्रीन हाइड्रोजन की कीमत कितनी होगी, जैसी बातें शामिल हैं. ट्रायल का मूल्यांकन करने के बाद हाइड्रोजन बसों के कमर्शियल उत्पादन पर फैसला लिया जाएगा. इसलिए उन्होंने आगे कहा कि अभी कोई समय- सीमा तय नहीं की जा सकती। 

 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के देवा रोड स्थित टाटा मोटर्स प्लांट में फिलहाल लाइट, मीडियम और हैवी- ड्यूटी ट्रक के साथ-साथ विभिन्न तरह की बसों का उत्पादन होता है. यहां डीजल, सीएनजी, बैटरी और हाइड्रोजन जैसे अलग-अलग इंधनों से चलने वाली वाहनों का निर्माण किया जाता है, जिससे यह प्लांट कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उत्पादन केंद्र बन गया है. कंपनी के अनुसार,यह संयंत्र पूरी तरह रिन्यूएबल एनर्जी पर चलता है और जीरो वेस्ट टू लैंडफिल का दर्जा हासिल कर चुका है. इसके अलावा, यह सुविधा, वाटर पॉजिटिव भी है, यानी जितना पानी इस्तेमाल होता है उससे अधिक पानी संरक्षित किया जाता है. उत्तर प्रदेश में कमर्शियल वाहनों की मांग काफी मजबूत है.यह राज्य देश का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है, खासकर कमर्शियल मोटर व्हीकल्स के लिए. यहाँ कंपनी के छोटे कमर्शियल वैन जैसे टाटा मैजिक और टाटा विंगर की मांग सबसे ज्यादा है, जबकि हैवी- ड्यूटी ट्रकों के बिक्री भी मजबूत बनी हुई है। 

Related News

उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश

उत्तर प्रदेश: मीरगंज में तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल युवक को रौंदा, हालत गंभीर; अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: हरिति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 10वीं परिणाम 100 प्रतिशत, छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मीरगंज का नाम रोशन किया

उत्तर प्रदेश: आरपी डिग्री कॉलेज में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बिहार: सोलर प्लेट लगाने के दौरान युवक को सांप ने काटा, मौत; परिवार में मचा कोहराम

हरियाणा: सीजेएम नीलम कुमारी ने नशा मुक्ति केंद्र, सेफ हाउस व सीनियर सिटिजन होम का किया निरीक्षण


Featured News