-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने जमीन विवाद में पिता की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने के आरोप में बेटे को गिरफ्तार किया है। यह घटना ग्राम खमरिया आजमपुर में हुई थी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने जमीन विवाद में पिता की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने के आरोप में बेटे को गिरफ्तार किया है। यह घटना ग्राम खमरिया आजमपुर में हुई थी, जिसे पहले संदिग्ध मौत माना जा रहा था पुलिस के अनुसार, यह घटना 22 अक्टूबर 2025 की है, जब खमरिया आजमपुर गांव में बाबू सिंह नामक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। शुरुआती तौर पर यह मामला आत्महत्या जैसा लग रहा था, लेकिन मृतक के हाथ बंधे होने के कारण पुलिस को संदेह हुआ और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई सी क्रम में, 17 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी कुलदीप (34 वर्ष) को मीरगंज के डाकखाना चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए मीरगंज पुलिस ने साक्ष्य जुटाने और संदिग्धों से पूछताछ जारी रखी। इ
पुलिस पूछताछ में आरोपी कुलदीप ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसका अपने पिता बाबू सिंह से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पिता द्वारा उसकी सहमति के बिना जमीन बेचने और संपत्ति के बंटवारे को लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता था। दीपावली से कुछ दिन पहले खेत में दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर कुलदीप ने अपने पिता बाबू सिंह के हाथ बांध दिए और गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, उसने घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को कपड़े के सहारे पेड़ से लटका दिया था। हालांकि, मृतक के हाथ बंधे रह जाने से पुलिस का शक गहरा गया और गहन जांच के बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।
उत्तर प्रदेश: आरपी डिग्री कॉलेज में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बिहार: सोलर प्लेट लगाने के दौरान युवक को सांप ने काटा, मौत; परिवार में मचा कोहराम
हरियाणा: सीजेएम नीलम कुमारी ने नशा मुक्ति केंद्र, सेफ हाउस व सीनियर सिटिजन होम का किया निरीक्षण
