-
☰
No image found.
राजस्थान: गो सम्मान आह्वान अभियान’ को लेकर हुई बैठक आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: संपूर्ण भारत देश की पांच हजार तहसीलों और सात सौ अस्सी जिलों में 27 अप्रैल 2026 को गौ सम्मान आह्वान अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता बनाने एवं
विस्तार
राजस्थान: संपूर्ण भारत देश की पांच हजार तहसीलों और सात सौ अस्सी जिलों में 27 अप्रैल 2026 को गौ सम्मान आह्वान अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता बनाने एवं गौ हत्या को पूर्ण रूप से प्रतिबंध करने सहित अन्य सैकड़ों मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से एक प्रार्थना पत्र भारत के महामहिम राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री महोदय , राज्यपाल महोदय राजस्थान एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री महोदय के नाम दिया जाना है जिसके तहत गांव गांव व शहर शहर में संतो के तत्वावधान बैठके लेकर 27 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में पंचमुखी बालाजी मंदिर पर प्रात 9:00 बजे एकत्रित होकर उपखंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने का आवाहन किया जा रहा है इसी क्रम में कपासन नगर में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों , सेवानिवृत कर्मचारी संगठन, सामाजिक संस्थाओं , सभी समाजो के सामाजिक संगठनों , समाजसेवी संस्थाओं, नगर में विभिन्न मंदिरों से जुड़ी भजन संकीर्तन मातृशक्ति मंडलियों , क्षेत्र की समस्त गौशालाओं के संचालकों के प्रतिनिधियों कि एक विशेष बैठक मेवाड़ महामंडलेश्वर श्री अनुज दास जी महाराज मुंगणा धाम के नेतृत्व में दिनांक 17 अप्रैल 2026 शुक्रवार को मध्याह्न बाद 3:30 बजे सरोवर बालाजी मंदिर पर रखी गई है। जिसमें कपासन तहसील क्षेत्र में चल रही विविध गतिविधियों की जानकारी प्रदान करते हुए 27 अप्रैल के क्रम में नगर की कार्य रचना तैयार की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: आरपी डिग्री कॉलेज में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बिहार: सोलर प्लेट लगाने के दौरान युवक को सांप ने काटा, मौत; परिवार में मचा कोहराम
हरियाणा: सीजेएम नीलम कुमारी ने नशा मुक्ति केंद्र, सेफ हाउस व सीनियर सिटिजन होम का किया निरीक्षण
