Contact for Advertisement 9650503773


रांची के मैदान पे पहली बार भारत को मिली हार, महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी के साथ देखा मैच
 

महेंद्र धोनी ने अपनी पत्नी के साथ देखा मैच

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी के साथ देखा मैच - Photo by : Social media

नई दिल्ली   Published by: Md Sayeed Hasan Sanzary , Date: 28/01/2023 01:23:27 pm Share:
  • नई दिल्ली
  • Published by: Md Sayeed Hasan Sanzary ,
  • Date:
  • 28/01/2023 01:23:27 pm
Share:

संक्षेप

मैच देखने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी भी पहुंची थी। स्टेडियम भरी संख्या में लोग मैच देखने आये थे। लोग काफी उत्साहित लग रहे थे। क्योंकि कल से पहले इस स्टेडियम में टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी थी

विस्तार

क्रिकेट: कल रांची के स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच पहला टी-20 मैच खेला गया। मैच देखने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी भी पहुंची थी। स्टेडियम भरी संख्या में लोग मैच देखने आये थे। लोग काफी उत्साहित लग रहे थे। क्योंकि कल से पहले इस स्टेडियम में टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी थी।

न्यूजीलैंड ने पहले बललेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। डारेल मिशेल के ताबड़तोड़ 30 गेंदों में नाबाद 59 रन तथा देवन कैमवे के 35 गेंदों में 52 रनों की सहायता से न्यूजीलैंड ने सम्मान जनक स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर को 2 विकेट तथा अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव एवं शिवम् मावी को 1-1 विकेट मिले।

जवाबी पारी खेलने उतरी भारतीय टीम की स्थिति शुरू से ही खराब रही। न्यूजीलैंड ने भारत को पहला झटका ईशान किशन के रूप में 1.3 ओवर में 10 रनों के स्कोर पर दिया। दूसरा झटका राहुल त्रिपाठी के रूप में 11 रनों के स्कोर पर दिया। तीसरा झटका 15 रनों के स्कोर पर लगा जब शुभमन गिल आउट हुए। उसके बाद सूर्य कुमार यादव ने कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ टीम का स्कोर 83 रनों तक पहुंचाया और 47 रनों के निजी स्कोर पर वापस पेवेलियन लौट गए। इसके तुरंत आउट होते ही कप्तान हार्दिक पांड्या भी 89 रनों के स्कोर पर वापस चलें आए। इस प्रकार आधी टीम पेवेलियन लौटने के बाद वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया और 28 गेंदों में 50 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन काफी देर हो चुकी थी, यह पारी भी टीम इंडिया को जिताने में कम पड़ गई, और इस प्रकार टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन तक ही पहुंच सकी और 21 रनों से हार गई।