-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: परवलिया से गूंजी पत्रकार एकता की उड़ान, सैकड़ों पत्रकारों ने दिखाया संगठन का दम
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: थांदला ग्राम परवलिया में आर्याव्रत पत्रकार संघ द्वारा आयोजित ‘उड़ान’ पत्रकार मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश और राजस्थान से आए सैकड़ों पत्रकारों ने भाग लिया। इस आयोजन ने पत्रकार एकता और संगठन शक्ति का प्रभावशाली उदाहरण प्रस्तुत किया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: थांदला ग्राम परवलिया में आर्याव्रत पत्रकार संघ द्वारा आयोजित ‘उड़ान’ पत्रकार मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश और राजस्थान से आए सैकड़ों पत्रकारों ने भाग लिया। इस आयोजन ने पत्रकार एकता और संगठन शक्ति का प्रभावशाली उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों और पत्रकारों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। समारोह में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक दिलीप सिंह चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सलीम शेरानी, राष्ट्रीय सचिव कमल सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय महासचिव राकेश सिंह चौहान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि संगठन केवल संख्या से नहीं, बल्कि समर्पण और कार्यशैली से पहचाना जाता है। उन्होंने बताया कि आर्याव्रत पत्रकार संघ देशभर के पत्रकारों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित कर रहा है, जिसमें प्रमाणित पत्रकारों का डाटा उपलब्ध रहेगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें संगठनात्मक सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक पत्रकार हजार पत्रकारों के बराबर है और संघ पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलीम शेरानी ने कहा कि इस तरह का बड़ा आयोजन गांव से शुरू होना संगठन की मजबूती और भविष्य की दिशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की एकता किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती। कार्यक्रम में कई ग्रामीण प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया, जिनमें सुमन प्रभु भूरिया, प्रदीप प्रेमसिंह निनामा, रितिका पाटीदार, मयूरी धानक, कवि आशीष नागर और प्रफुल्ल धामनिया शामिल रहे। इसके अलावा उपस्थित पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विवेक व्यास, उमेश पाटीदार, धीरज वाघेला, इमरान खान सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही। संचालन महेश पाटीदार एवं पवन नाहर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन धीरज वाघेला ने किया। यह आयोजन पत्रकार एकता, संगठन शक्ति और सम्मान के संदेश के साथ संपन्न हुआ, जिसने क्षेत्र में एक नई चर्चा और ऊर्जा का संचार किया।
उत्तर प्रदेश: जिगना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नशामुक्त समाज के लिए नेशनल क्राइम ब्रांच ट्रस्ट का देशव्यापी अभियान
उत्तर प्रदेश: 20 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के अपहरण मामले का आरोपी हुआ गिरफ्तार, युवती सकुशल हुई बरामद
