-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के अपहरण मामले का आरोपी हुआ गिरफ्तार, युवती सकुशल हुई बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़िता को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़िता को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था। जानकारी के अनुसार, 23 मई 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की शिकायत कोतवाली देहात थाना में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपरना रजत कौशिक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद 14 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वांछित अभियुक्त सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त एवं त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश: जिगना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नशामुक्त समाज के लिए नेशनल क्राइम ब्रांच ट्रस्ट का देशव्यापी अभियान
उत्तर प्रदेश: 20 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
मध्य प्रदेश: परवलिया से गूंजी पत्रकार एकता की उड़ान, सैकड़ों पत्रकारों ने दिखाया संगठन का दम
