-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नंदगांव मंदिर परिसर विवाद को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की टीम पहुंची, 21 जून को होगी बैठक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नगीना तहसील नगीना क्षेत्र के ग्राम नंदगांव स्थित मंदिर परिसर में दीवार व गेट को लेकर विवाद का मामला सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नगीना तहसील नगीना क्षेत्र के ग्राम नंदगांव स्थित मंदिर परिसर में दीवार व गेट को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर परिसर की दीवार के समीप एक दूसरे समुदाय के परिवार द्वारा अंदर की ओर गेट लगाए जाने और मंदिर की दीवार को तोड़ने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने इस स्थिति पर आपत्ति जताते हुए मामले की जानकारी संबंधित संगठनों को दी। सूचना मिलने पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की जिला टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। संगठन के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मंदिर की दीवार को किसी भी स्थिति में नुकसान नहीं होने दिया जाएगा तथा इस संबंध में प्रशासन से बातचीत की जाएगी। संगठन की ओर से बताया गया कि मामले को लेकर आगामी 21 जून 2026 को नंदगांव में एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होंगे। बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। मौके पर ग्रामीणों के साथ कई स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिनमें दीवानचंद, राजेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, संजय गांधी, आसाराम, नौवहार सिंह आदि शामिल रहे। वहीं संगठन की ओर से जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला मंत्री बरम सिंह सैनी, सतपाल सिंह, तहसील महामंत्री कपिल कुमार, जोगेंद्र कुमार, सोमराम, हिमांशु सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: जिगना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नशामुक्त समाज के लिए नेशनल क्राइम ब्रांच ट्रस्ट का देशव्यापी अभियान
उत्तर प्रदेश: 20 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के अपहरण मामले का आरोपी हुआ गिरफ्तार, युवती सकुशल हुई बरामद
मध्य प्रदेश: परवलिया से गूंजी पत्रकार एकता की उड़ान, सैकड़ों पत्रकारों ने दिखाया संगठन का दम
