-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: 52 पर मुकदमे, 91 लाख वसूली और 367 कनेक्शन कटे
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली मंडल बिजली चोरी और बढ़ते लाइनलॉस पर नियंत्रण के लिए बिजली विभाग द्वारा जिलेभर में सघन मॉर्निंग रेड और कांबिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, 367 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे और मौके पर ही करीब 91 लाख रुपये की वसूली की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली मंडल बिजली चोरी और बढ़ते लाइनलॉस पर नियंत्रण के लिए बिजली विभाग द्वारा जिलेभर में सघन मॉर्निंग रेड और कांबिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, 367 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे और मौके पर ही करीब 91 लाख रुपये की वसूली की। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश के निर्देश पर यह अभियान सुबह तड़के शुरू किया गया, जिसमें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। टीमों ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर कटिया डालकर अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों को पकड़ा। कई स्थानों पर साक्ष्य संकलन के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना, ट्रांसफार्मरों और लाइनों पर अनावश्यक भार कम करना तथा लाइनलॉस को नियंत्रित करना है। शहरी क्षेत्रों में एचआर वर्टिकल, कॉमर्शियल प्रथम व द्वितीय वर्टिकल तथा विजिलेंस टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीओ और एक्सईएन के नेतृत्व में टीमें सक्रिय रहीं। अभियान के तहत कुल आठ टीमों को विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया था। ग्रामीण क्षेत्रों के चारों एक्सईएन, एसडीओ और जेई को अपने-अपने इलाकों में कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई। वहीं शहरी क्षेत्रों में कॉमर्शियल और विजिलेंस टीमों ने संयुक्त जांच अभियान चलाया। किला उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाला बाकरगंज क्षेत्र बिजली चोरी का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट पाया गया, जहां 125 घरों की जांच में छह स्थानों पर सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके अलावा बानखाना, सतीपुर और जगतपुर क्षेत्रों में भी कई मामले सामने आए। ग्रामीण क्षेत्रों में आंवला और बहेड़ी में भी कार्रवाई की गई, जहां 23 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। साथ ही 51 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए और 16 उपभोक्ताओं का बिजली लोड बढ़ाया गया। जांच के दौरान कई स्थानों पर बिना मीटर और अवैध कनेक्शन से बिजली उपयोग करने के मामले भी सामने आए। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए बिजली चोरी रोकना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन लेने, समय पर बिल जमा करने और आवश्यकतानुसार लोड बढ़वाने की अपील की।
उत्तर प्रदेश: जिगना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नशामुक्त समाज के लिए नेशनल क्राइम ब्रांच ट्रस्ट का देशव्यापी अभियान
उत्तर प्रदेश: 20 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के अपहरण मामले का आरोपी हुआ गिरफ्तार, युवती सकुशल हुई बरामद
मध्य प्रदेश: परवलिया से गूंजी पत्रकार एकता की उड़ान, सैकड़ों पत्रकारों ने दिखाया संगठन का दम
