-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गौ सम्मान मोटरसाइकिल यात्रा में गूंजा नारा—गौ माता को मिले राष्ट्र माता का दर्जा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली आज प्रातः श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन बरेली से गौ सम्मान मोटरसाइकिल यात्रा का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली आज प्रातः श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन बरेली से गौ सम्मान मोटरसाइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा गौसेवा और गौ संरक्षण के संदेश के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। कार्यक्रम का आयोजन गौ सेवकों द्वारा किया गया, जिनकी प्रमुख मांग है कि सरकार गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा प्रदान करे। यात्रा का संचालन परम पूज्य प्रेम निधि जी महाराज के सानिध्य में किया गया। यात्रा के समापन पर श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन परिसर में विश्राम एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को ठंडा मीठा शरबत एवं कड़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रेम निधि जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक गौ माता की रक्षा और मांगों को लेकर सफलता संभव नहीं है। उन्होंने गौ संरक्षण के लिए एकजुटता पर जोर दिया। वहीं श्री हरि मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने कहा कि सनातन समाज को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा और सरकार को गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौ सेवक और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें धीरज सेठी, वी.पी. मिश्रा, कमल बंगा, अजय कक्कड़, ऋषभ, सूरज, विशाल, निदेशी, शैंकी भाई, वर्षा रानी, गीता रानी, निखिल सहित अन्य लोग शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश: जिगना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नशामुक्त समाज के लिए नेशनल क्राइम ब्रांच ट्रस्ट का देशव्यापी अभियान
उत्तर प्रदेश: 20 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के अपहरण मामले का आरोपी हुआ गिरफ्तार, युवती सकुशल हुई बरामद
मध्य प्रदेश: परवलिया से गूंजी पत्रकार एकता की उड़ान, सैकड़ों पत्रकारों ने दिखाया संगठन का दम
