Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: भारत कृषक समाज का विद्युत मंडल पाटन में प्रदर्शन, किसानों को दिन में बिजली देने का आश्वासन

- Photo by : SOCIAl media

मध्य प्रदेश  Published by: Tarendra Kumar Jain , Date: 10/12/2025 06:17:56 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Tarendra Kumar Jain ,
  • Date:
  • 10/12/2025 06:17:56 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भारत कृषक समाज के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में एक प्रदर्शन मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पाटन के कार्यालय में किया। बड़ी संख्या में किसानों के साथ भारत कृषक समाज के कार्यकर्ता पहुंचे और किसानों को रात

विस्तार

मध्य प्रदेश: भारत कृषक समाज के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में एक प्रदर्शन मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पाटन के कार्यालय में किया। बड़ी संख्या में किसानों के साथ भारत कृषक समाज के कार्यकर्ता पहुंचे और किसानों को रात में दी जा रही बिजली को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भारत कृषक समाज के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी कि और विद्युत मंडल का घेराव किया। मामले की सूचना मिलने पर पाटन थाना से पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। विद्युत मंडल के लिए नवनीत राठौर मौके पर पहुंचे जहां पर किसानों ने जमकर नारीबाजी करते हुए उनसे मांग की की रात में किसानों को बिजली न दी जाए बल्कि विद्युत मंडल के द्वारा सिंचाई के लिए किसानों को दिन में बिजली देने की व्यवस्था हो। इस संबंध में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के डी ई नवनीत राठौर ने किसानों को आश्वस्त किया है कि उन्हें दिन में बिजली दी जाएगी, 8 घंटे बिजली उन्हें दिन में और 2 घंटे का शेड्यूल भी ऐसा मनाया जाएगा कि उन्हें रात में 8:00 बजे तक बिजली मिले।

 भारत कृषक समाज के कार्यकर्ताओं ने विद्युत मंडल के अधिकारियों को चेतावनी दी है यदि दिन में बिजली देने की व्यवस्था लागू नहीं की गई तो फिर वह आने वाले समय में विद्युत मंडल का घेराव करेंगे और तालाबंदी कर विद्युत मंडल के अधिकारियों कर्मचारियों को ऑफिस में नहीं बैठने देंगे। कार्यक्रम के दौरान भारत कृषक समाज के अध्यक्ष संजय जैन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश दुबे ,बलदेव सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, तान सिंह ठाकुर, तन्नू भैया, मीडिया प्रभारी,अभिषेक भारद्वाज, पंडित संदीप गुरु, विशाल सिंह ठाकुर आकाश पटेल, बृजेश पटेल,सुनील सेन शुभम पटेल के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की विद्युत मंडल के अधिकारी के आश्वासन के बाद किसानं जैसे तैसे मानने को तैयार हुए हालांकि किसानों ने यह चेतावनी देते हुए आंदोलन शांत किया है कि यदि आने वाले समय में जल्दी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे और उसकी सारी जिम्मेदारी विद्युत मंडल की अधिकारियों  और प्रशासन की होगी।


Featured News