Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: थांदला को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नागरिक दें सहयोग: नगर परिषद अध्यक्ष

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Riyaz Mohammad Khan , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/08/2026 11:40:33 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Riyaz Mohammad Khan ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/08/2026 11:40:33 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: नगर परिषद थांदला की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा ने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि नगर परिषद का कचरा वाहन जब घर-घर कचरा संग्रहण के लिए पहुंचे,तब प्रत्येक परिवार गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके ही वाहन में दें।

विस्तार

मध्य प्रदेश: नगर परिषद थांदला की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा ने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि नगर परिषद का कचरा वाहन जब घर-घर कचरा संग्रहण के लिए पहुंचे,तब प्रत्येक परिवार गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके ही वाहन में दें। इस संबंध में नगर परिषद के कर्मचारी लगातार घर-घर जाकर नागरिकों को जागरूक भी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए हमें अपनी दैनिक आदतों में थोड़ा बदलाव लाना होगा।इंदौर जैसे महानगर में लोग ऊंची इमारतों में रहने के बावजूद 100 प्रतिशत गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देते हैं। यही जनभागीदारी इंदौर को लगातार स्वच्छता में अग्रणी बनाती है। थांदला को भी स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

गीले कचरे में खराब सब्जियां, बचा हुआ भोजन (जूठन), फल एवं सब्जियों के छिलके-पत्ते,नारियल का अपशिष्ट तथा मेडिकल वेस्ट जैसे दवाइयों का कचरा, सिरिंज,बोतलें,ड्रिप पाइप और सैनिटरी पैड आदि अलग रखें।सूखे कचरे में कागज, प्लास्टिक, पॉलीथीन, खिलौने,कपड़े तथा अन्य ऐसे पदार्थ रखें जो आसानी से नष्ट नहीं होते।अलग-अलग कचरा देने से ट्रेंचिंग ग्राउंड का बेहतर प्रबंधन होगा तथा कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण में भी सुविधा मिलेगी।नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार की महिलाओं,बच्चों तथा घरेलू कार्य करने वाले लोगों को भी कचरा पृथक्करण के लिए प्रेरित करें।यदि हम सभी एक सप्ताह तक इस आदत का पालन करें तो यह हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन जाएगी।आइए,हम सब मिलकर अपनी संत नगरी छोटी काशी थांदला को स्वच्छ,सुंदर और आदर्श नगर बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।