-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पति ने करी वृद्ध पत्नी की हत्या, पुलिस के हत्थे लगा आरोपी
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: झाबुआ पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में थांदला पुलिस ने ग्राम सेमलपाड़ा में हुई वृद्ध महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: झाबुआ पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में थांदला पुलिस ने ग्राम सेमलपाड़ा में हुई वृद्ध महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना थांदला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सेमलपाड़ा में खीमाबाई पति दौला मईड़ा (उम्र 65 वर्ष) का शव उनके घर के आंगन में खाट पर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच एवं खुलासा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीओपी थांदला एवं थाना प्रभारी को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। विवेचना के दौरान डॉक्टरों के पैनल द्वारा दी गई शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि मृतका के शरीर पर गंभीर मारपीट के निशान पाए गए थे, जिससे उसे गहरा सदमा (Shock) लगा और उसकी मृत्यु हो गई। जांच एवं परिजनों तथा चश्मदीद साक्ष्यों के बयानों से यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 07.05.2026 को शाम करीब 05:00 बजे से 07:00 बजे के बीच पति-पत्नी के मध्य विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी पति दौला पिता सड़िया मईड़ा निवासी सेमलपाड़ा द्वारा बांस के डंडे से मृतका के मुंह, कंधे, कलाइयों एवं शरीर के अन्य संवेदनशील हिस्सों पर क्रूरतापूर्वक हमला किया गया था। थाना प्रभारी अशोक कनेश के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। साक्ष्यों की पुष्टि होने पर आरोपी दौला पिता सड़िया मईड़ा, निवासी सेमलपाड़ा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (1) के तहत हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। थाना प्रभारी अशोक कनेश, उपनिरीक्षक राजाराम भगोरे, उपनिरीक्षक डोली गिरी ,सहायक उपनिरीक्षक शैलेंद्र शुक्ला, प्रधान आरक्षक राजेंद्र रावत, आरक्षक 618 अनिल परमार, आरक्षक 442 राहुल जमरा,आरक्षक 440 पुखराज ,आरक्षक 673 जितेश एवं आरक्षक अखिलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मध्य प्रदेश: गली की समस्या लेकर जनसुनवाई पहुंचे छात्र ने अधिकारी को चॉकलेट देकर लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश: उच्च प्राथमिक विद्यालय नजोर की व्यवस्थाओं पर आरटीआई से उठे सवाल
राजस्थान: धनोप गांव में पहुंचा समृद्धि किसान रथ, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: जिम संचालकों के लिए हुए सख्त नियम लागू, डीआईजी ने जारी की नई गाइडलाइन
उत्तर प्रदेश: नाबालिग युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
उत्तराखंड: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन का धरना-प्रदर्शन
