-
☰
मध्य प्रदेश: होली दूज पर भगवान चित्रगुप्त का सामूहिक पूजन, कायस्थ महासभा ने चित्रगुप्त जयंती की तैयारियों पर की चर्चा
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: विगत दिनों कायस्थ महासभा के तत्वावधान में होली दूज पर भगवान चित्रगुप्त जी की सामूहिक पूजन का कार्यक्रम चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित किया गया जिसमें समाज के परिवारों शामिल हुए । इस अवसर पर वेदमन्त्रों के साथ
विस्तार
मध्य प्रदेश: विगत दिनों कायस्थ महासभा के तत्वावधान में होली दूज पर भगवान चित्रगुप्त जी की सामूहिक पूजन का कार्यक्रम चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित किया गया जिसमें समाज के परिवारों शामिल हुए । इस अवसर पर वेदमन्त्रों के साथ भगवान चित्रगुप्त जी की पूजन अर्चन कर चित्रगुप्त चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया । पूजन उपरांत आगामी 23 अप्रैल को आने वाली भगवान चित्रगुप्त जी की जयंती उत्साह से मनाने पर चर्चा की गई । नगर के कायस्थ समाज बाहुल्य मालगुजारी मोहल्ला के समीप स्थित चौराहा का नाम चित्रगुप्त चौराहा करने की मांग के संबंध में भी प्रस्ताव पास किया गया । इस हेतु प्रशासन से और नगरपालिका अध्यक्ष से मिलने और निवेदन करने हेतु एक समिति बनाने का सुझाव रखा गया । पूजन कार्यक्रम में कुशलेन्द्र श्रीवास्तव, अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, अरूण श्रीवास्तव, आशीष सक्सेना, दिनेश श्रीवास्तव.कुलदीप, ब्रजमोहन, राजा, दुग्रेश, महेंद्र, प्रशांत, सचिन, संदीप, संजय,शिव, रौनक, कान्हा, सावित्री श्रीवास्तव, श्रीमती मनोरमा, संध्या रानी, ममता, ज्योति, नेहा, साधना, रानु, प्रतिभा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे ।