-
☰
उत्तर प्रदेश: नवाजपुर के पास गंगोह-सहारनपुर मार्ग पर गहरे गड्ढों से बढ़ी परेशानी, राहगीरों ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गंगोह -सहारनपुर मार्ग पर नवाजपुर के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे राजगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। इन गड्ढों में गिरकर लोग आए दिन चोटीले हो रहे हैं वही यह स्थिति किसी बड़े हादसे को भी नेवता दे रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गंगोह -सहारनपुर मार्ग पर नवाजपुर के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे राजगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। इन गड्ढों में गिरकर लोग आए दिन चोटीले हो रहे हैं वही यह स्थिति किसी बड़े हादसे को भी नेवता दे रही है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा सड़कों के गड्ढे शीघ्र भरवाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं इसके बावजूद लोग निर्माण विभाग द्वारा गंगोह से सहारनपुर मार्ग पर बने गड्ढों की अनदेखी की जा रही है। टिडोली-नवाजपुर के बीच सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं जिसमें पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित लोक निर्माण विभाग द्वारा गड्ढे भरने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। राहगीरों का आरोप है कि सरकार के आदेशों की खुलेआम अवहेलना हो रही है।