-
☰
उत्तर प्रदेश: नवाजपुर के पास सड़क पर गहरे गड्ढे बने हादसों का कारण, राहगीरों ने लोक निर्माण विभाग पर लगाए आरोप
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मार्ग पर नवाजपुर के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे राजगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। इन गड्ढों में गिरकर लोग आए दिन चोटीले हो रहे हैं वही यह स्थिति किसी बड़े हादसे को भी नेवता दे रही है। उत्तर प्रदेश की योगी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मार्ग पर नवाजपुर के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे राजगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। इन गड्ढों में गिरकर लोग आए दिन चोटीले हो रहे हैं वही यह स्थिति किसी बड़े हादसे को भी नेवता दे रही है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा सड़कों के गड्ढे शीघ्र भरवाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं इसके बावजूद लोग निर्माण विभाग द्वारा गंगोह से सहारनपुर मार्ग पर बने गड्ढों की अनदेखी की जा रही है। टिडोली-नवाजपुर के बीच सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं जिसमें पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित लोक निर्माण विभाग द्वारा गड्ढे भरने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। राहगीरों का आरोप है कि सरकार के आदेशों की खुलेआम अवहेलना हो रही है।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत