-
☰
उत्तर प्रदेश: मीरगंज के मनकरा गांव में बंद दुकान के सीसीटीवी में दिखी रहस्यमयी परछाई, ग्रामीणों में दहशत और चर्चा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र के मनकरा गांव में बीती रात एक बंद दुकान के सीसीटीवी कैमरे में रहस्यमयी परछाई कैद हुई है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गांव निवासी ऐवरन गंगवार की ऑनलाइन कैफे की दुकान में
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र के मनकरा गांव में बीती रात एक बंद दुकान के सीसीटीवी कैमरे में रहस्यमयी परछाई कैद हुई है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गांव निवासी ऐवरन गंगवार की ऑनलाइन कैफे की दुकान में यह परछाई कैद होने का दावा किया जा रहा है ऐवरन गंगवार अपनी ऑनलाइन कैफे की दुकान रात में बंद कर घर चले गए थे। देर रात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक परछाई जैसी आकृति दिखाई दी। फुटेज के अनुसार, यह परछाई दुकान के शीशे के पास आती हुई दिखी और ऐसा प्रतीत हुआ जैसे वह शीशे से सिर टकरा रही हो।
सुबह जब दुकान मालिक ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखी तो उन्हें यह दृश्य दिखा। उन्होंने यह जानकारी आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद यह खबर पूरे गांव में फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों के बीच इस परछाई को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ ग्रामीण इसे भूत-प्रेत से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कई लोग इसे तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से बनी परछाई मान रहे हैं। इस रहस्यमयी परछाई को लेकर गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।