Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: पीएम मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में ‘कृषि एवं ग्रामीण परिवर्तन’ पर पोस्ट बजट वेबिनार, किसानों ने देखा लाइव प्रसारण

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 06/03/2026 05:26:30 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 06/03/2026 05:26:30 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: प्रखण्ड के जेपी आश्रम सोखोदेवरा स्थित राजेन्द्र भवन में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 'कृषि एवं ग्रामीण परिवर्तन' विषय पर पोस्ट बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। इस वेबिनार में प्रधानमंत्री

विस्तार

बिहार: प्रखण्ड के जेपी आश्रम सोखोदेवरा स्थित राजेन्द्र भवन में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 'कृषि एवं ग्रामीण परिवर्तन' विषय पर पोस्ट बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। इस वेबिनार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली शामिल हुए,जहां कृषि और ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं व पहलों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने,पशुपालन,डेयरी एवं मत्स्य पालन के विकास,स्वामित्व योजना,स्वयं सहायता समूहों की भूमिका,ग्रामीण आजीविका और कृषि में आधुनिक तकनीक के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्राम निर्माण मण्डल सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा,नवादा के बैनर तले क्षेत्र के किसानों ने वेबिनार का सीधा प्रसारण देखा और 

प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के बाद मौजूद कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ० जयवंत कुमार सिंह एवं अन्य वैज्ञानिकों ने बताया कि कार्यक्रम में हाई वैल्यू खेती जैसे- काजू,नारियल,बादाम आदि को बढ़ावा कृषि में AI आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म,मत्स्य पालन के लिए जलाशयों का बेहतर उपयोग,ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों के लिए बेहतर बाजार इत्यादि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर कृषि वैज्ञानिक रौशन कुमार,अंगद कुमार,रजत रंजन,फार्म प्रबंधक सुमिताप रंजन,अनिल कुमार,मनोज कुमार,सलोनी कुमारी,पिंटू पासवान,सरवन रविदास समेत जिले के दर्जनों किसान मौजूद थे।