Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: फाल्गुनी लक्खी मेले में स्काउट्स ने दी सेवाएं, लौटने पर विद्यालय में हुआ सम्मान

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 06/03/2026 05:53:00 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 06/03/2026 05:53:00 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: निकटवर्ती ग्राम कल्याणपुरा कला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्काउट्स ने खाटू धाम के फाल्गुनी लक्खी मेले में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में सेवाएं प्रदान की हैं। विद्यालय के 7 स्काउट्स ने

विस्तार

राजस्थान: निकटवर्ती ग्राम कल्याणपुरा कला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्काउट्स ने खाटू धाम के फाल्गुनी लक्खी मेले में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में सेवाएं प्रदान की हैं। विद्यालय के 7 स्काउट्स ने स्काउट मास्टर राजवीर यादव के नेतृत्व में 23 फरवरी से 28 फरवरी तक लगातार मेले में ड्यूटी देकर अपनी सहभागिता निभाई। विद्यालय प्रधानाचार्य दौलतराम वर्मा ने बताया कि स्काउट मास्टर राजवीर यादव के नेतृत्व में लक्ष्य कुमावत, देवेन्द्र सिंह तंवर, नवदीप शर्मा, केशव जांगिड़, देवेन्द्र सिंह शेखावत एवं निशांत जांगिड़ ने बाबा श्याम के दरबार में दिन-रात शिफ्ट अनुसार अपनी सेवाएं दी। मेले में सेवा कार्यों से निवृत होकर लौटने पर विद्यालय में आगमन पर प्रधानाचार्य दौलतराम वर्मा व विद्यालय स्टाफ की ओर से विद्यालय प्रांगण में स्काउट्स का सम्मान किया गया। इस मौके पर स्काउट मास्टर राजवीर यादव, विशम्बर दयाल मीणा, भगवान सहाय चौपड़ा, सचिन, अशोक, रुडमल गुर्जर, शशिबाला यादव, जोगेन्द्र यादव, गौरव, कुलदीप छावड़ी सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसी प्रकार कस्बे के अमरपुरा नई कोठी रोड़ स्थित सजना पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल के स्काउट्स ने स्काउटर देवराज कुमावत के ने

तृत्व में 23 फरवरी से 28 फरवरी तक लगातार मेले में ड्यूटी देकर अपनी सहभागिता निभाई। विद्यालय प्रधानाचार्य सजना कुमावत ने बताया कि स्काउटर देवराज कुमावत के नेतृत्व में सोनू कुमावत, अमन कुमावत, हिमांशु सैनी, उमेश सैनी, गोविंद सैनी ने खाटू धाम में दिन-रात शिफ्ट अनुसार अपनी सेवाएं दी। मेले में सेवा कार्यों से निवृत होकर लौटने पर विद्यालय में आगमन पर प्रधानाचार्य सजना कुमावत व विद्यालय स्टाफ की ओर से विद्यालय प्रांगण में स्काउट्स का सम्मान किया गया। इस मौके पर पूरणमल, मुकेश कुमार सैनी, निशा सैनी, वेद प्रकाश, दीपशिखा, मोना, अंकिता सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।