Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संभल हत्याकांड के आरोपी की तलाश में देहरादून पहुंची यूपी पुलिस, रायवाला में की तलाशी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: sanavvr , Date: 06/03/2026 03:10:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: sanavvr ,
  • Date:
  • 06/03/2026 03:10:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संभल जिले में 2 मार्च को हुए एक हत्याकांड की जांच करते हुए यूपी पुलिस रायवाला (देहरादून) पहुंची। पुलिस ने यहां एक व्यक्ति के घर में तलाशी लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली।  जानकारी के

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संभल जिले में 2 मार्च को हुए एक हत्याकांड की जांच करते हुए यूपी पुलिस रायवाला (देहरादून) पहुंची। पुलिस ने यहां एक व्यक्ति के घर में तलाशी लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली।  जानकारी के अनुसार संभल जिले के राजू खेड़ा गांव में रहने वाले ब्रिज किशोर की उसके ही सगे भाई संजीव कुमार ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा है और उसकी तलाश में यूपी पुलिस लगातार दबीस दे रही है।    

   जांच के दौरान पुलिस को कॉल डिटेल के आधार पर पता चला कि आरोपी ने घटना के बाद रायवाला निवासी एक व्यक्ति से संपर्क किया था, इसी सुराग के आधार पर संभल पुलिस रायवाला पहुंची और संबंधित व्यक्ति के घर में तलाशी अभियान चलाया।   हालांकि तलासी के दौरान पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिली, लेकिन इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बन गया है। रायवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आर एस खोलीया ने बताया कि यूपी पुलिस जांच करने यहां आई थी, और जांच में स्थानीय पुलिस ने भी सहयोग किया।
 

Related News

राजस्थान: फाल्गुनी लक्खी मेले में स्काउट्स ने दी सेवाएं, लौटने पर विद्यालय में हुआ सम्मान

बिहार: लखमोहना में श्री सीता-राम महायज्ञ का शुभारंभ, 14 मार्च तक चलेगा धार्मिक आयोजन

बिहार: रहुई में मातृ-शिशु पोषण कार्यक्रम आयोजित, जीविका समिति ने महिलाओं को दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

बिहार: पीएम मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में ‘कृषि एवं ग्रामीण परिवर्तन’ पर पोस्ट बजट वेबिनार, किसानों ने देखा लाइव प्रसारण

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन, सीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

बिहार: ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत नवादा में जनसुनवाई, डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं


Featured News