-
☰
उत्तर प्रदेश: गोंडा रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता, बहला फुसलाकर ले जाए जा रहे मुक-बधिर व्यक्ति को बचाया
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुक-बधिर व्यक्ति को बचाया, परिजनों को सौंपने की तैयारी गोंडा, रेलवे सुरक्षा बल ने एक मुक-बधिर व्यक्ति को बचाया, जिसे एक अन्य मुक-बधिर व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ट्रेन से ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर रेलवे स्टेशन
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुक-बधिर व्यक्ति को बचाया, परिजनों को सौंपने की तैयारी गोंडा, रेलवे सुरक्षा बल ने एक मुक-बधिर व्यक्ति को बचाया, जिसे एक अन्य मुक-बधिर व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ट्रेन से ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर रेलवे स्टेशन गोंडा पर चेकिंग के दौरान व्यक्ति को सुरक्षित पाया गया। रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष लखनऊ से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। व्यक्ति की पहचान धर्मवीर के रूप में हुई है, जो सिद्धार्थ नगर का रहने वाला है। परिजनों से संपर्क किया गया और वे उसे लेने के लिए सिद्धार्थनगर से रवाना हो गए हैं ।