Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: प्रहलाद सिंह पटेल की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर में एक राष्ट्र-एक चुनाव प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , Date: 27/03/2025 06:17:10 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Arun Shrivastava ,
  • Date:
  • 27/03/2025 06:17:10 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें "एक राष्ट्र-एक चुनाव" के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। 

विस्तार

मध्य प्रदेश: प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें "एक राष्ट्र-एक चुनाव" के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की शुरुआत मंत्री पटेल ने पार्षदों से परिचय लेकर की। नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे ने "एक राष्ट्र-एक चुनाव" प्रस्ताव को पेश करते हुए बताया कि इस प्रस्ताव का उद्देश्य भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना है। इस पहल के अंतर्गत लोकसभा और सभी राज्यों के विधानसभाओं के चुनाव एक साथ आयोजित किए जाएंगे, जिससे समय, संसाधन और प्रशासनिक खर्चों में बचत होगी और देश के विकास में निरंतरता बनी रहेगी। मंत्री पटेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 30 मार्च से प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके लिए नगर पालिका नरसिंहपुर को कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया और कहा कि नगर पालिका को अनावश्यक खर्चों में कटौती करनी चाहिए, साथ ही पानी और बिजली का सही उपयोग कर शहर के विकास में योगदान देना चाहिए। मंत्री ने सौर ऊर्जा के उपयोग की भी सलाह दी और सभी नागरिकों से स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने की अपील की।
बैठक में पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधि, और नगर पालिका के अधिकारी भी उपस्थित थे।


Featured News