Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: चुनावी गर्मी के बीच दिखी सियासी मिठास, जीतू पटवारी और आशुतोष तिवारी ने लगाया गले

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arvind Kumar Dubey , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 20/07/2026 01:41:11 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Arvind Kumar Dubey ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 20/07/2026 01:41:11 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विस्तार

मध्य प्रदेश: दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी अपने समर्थकों के साथ वहां से गुजर रहे थे। सभा के दौरान जीतू पटवारी ने आशुतोष तिवारी को देखकर उन्हें रुकने का इशारा किया। इसके बाद आशुतोष तिवारी अपने काफिले के साथ रुके और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए गले मिलकर राजनीतिक शिष्टाचार का परिचय दिया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक सौहार्दपूर्ण बातचीत भी हुई। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। देखते ही देखते यह मुलाकात चर्चा का विषय बन गई।

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। दोनों दल एक-दूसरे पर लगातार राजनीतिक हमले कर रहे हैं, लेकिन इस मुलाकात ने यह संदेश भी दिया कि लोकतंत्र में राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के साथ आपसी सम्मान और मर्यादा भी बनी रहनी चाहिए। अब इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। समर्थक इसे लोकतांत्रिक परंपरा और स्वस्थ राजनीतिक संस्कृति का उदाहरण बता रहे हैं, जबकि चुनावी माहौल में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। फिलहाल दतिया उपचुनाव का प्रचार लगातार तेज़ हो रहा है और सभी दल मतदाताओं तक पहुंचने में जुटे हैं। ऐसे में चुनावी सरगर्मियों के बीच नेताओं की यह मुलाकात भी लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

Related News

राजस्थान: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग में हुई बैठक, 27 जुलाई के हस्ताक्षर अभियान की रणनीति तय

राजस्थान: सचिन पायलट से शिष्टाचार मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र: खाद्य एवं औषधि विभाग पर पड़ा छापा, मिठाई दुकान से लिए गए खाद्य पदार्थों के मिले सैंपल

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में नई स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत, विधायक ने पैथकाइन्ड लैब्स का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: पंडित सोहनलाल शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने विश्व हिंदू रक्षा परिषद के यूपी महामंत्री

उत्तर प्रदेश: मंदिर में महिला श्रद्धालु की सोने की चेन चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस


Featured News