Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: दो साल पहले लगाए पौधे बने छायादार वृक्ष, एसडीओपी रवि प्रकाश सिंह भदौरिया ने देखा हरियाली का सुखद परिणाम

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 03/07/2026 01:40:38 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 03/07/2026 01:40:38 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दो वर्ष पहले शुरू की गई पहल अब प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आई है। तत्कालीन पहल के तहत एसडीओपी रवि प्रकाश सिंह भदौरिया द्वारा थाना परिसर में लगाए गए पौधे

विस्तार

मध्य प्रदेश: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दो वर्ष पहले शुरू की गई पहल अब प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आई है। तत्कालीन पहल के तहत एसडीओपी रवि प्रकाश सिंह भदौरिया द्वारा थाना परिसर में लगाए गए पौधे अब विकसित होकर छायादार वृक्ष बनने लगे हैं। शुक्रवार को एसडीओपी ने थाना परिसर पहुंचकर पौधों का निरीक्षण किया और उनकी बेहतर वृद्धि पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि करीब 50 पौधे नियमित देखभाल और संरक्षण के कारण अच्छी तरह विकसित हो चुके हैं। इन वृक्षों की हरियाली से थाना परिसर का वातावरण पहले की तुलना में अधिक स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक दिखाई दे रहा है।

एसडीओपी रवि प्रकाश सिंह भदौरिया ने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों का संरक्षण, नियमित सिंचाई और समय-समय पर देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि पौधों की जिम्मेदारी के साथ देखभाल की जाए, तो वे भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करते हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उनका कहना था कि हर व्यक्ति यदि अपने जीवन में कुछ पौधों का संरक्षण करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। थाना परिसर में फैली हरियाली आज इस बात का प्रमाण है कि ईमानदार प्रयास और निरंतर देखभाल से छोटे-से पौधे भी विशाल वृक्ष बन सकते हैं। 


Featured News