Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: शिक्षक एवं शायर सरफराज खान सेवानिवृत्त, हाई स्कूल बेड़ावा में भावभीनी विदाई

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Riyaz Mohammad Khan , मध्य प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 01/09/2026 11:11:01 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Riyaz Mohammad Khan ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 01/09/2026 11:11:01 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: झाबुआ जिले के थांदला विकासखंड में लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं देने वाले वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रसिद्ध कवि-शायर सरफराज खान सोमवार, 31 अगस्त 2026 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए।

विस्तार

मध्य प्रदेश: झाबुआ जिले के थांदला विकासखंड में लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं देने वाले वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रसिद्ध कवि-शायर सरफराज खान सोमवार, 31 अगस्त 2026 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर हाई स्कूल बेड़ावा में विद्यालय परिवार की ओर से भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। सरफराज खान ने शिक्षा के क्षेत्र में करीब चार दशक से अधिक समय तक सेवाएं दीं। उनका शासकीय सेवाकाल 19 मार्च 1984 को विकासखंड पेटलावद के प्राथमिक विद्यालय कानाकुआ में सहायक शिक्षक के रूप में शुरू हुआ था। विभिन्न विद्यालयों में सेवाएं देने के बाद उनका अंतिम कार्यकाल हाई स्कूल बेड़ावा में रहा। शिक्षण कार्य के साथ-साथ सरफराज खान ने साहित्य के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई। वे कवि और शायर के रूप में भी लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। उनके सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और क्षेत्र के लोगों ने उनके योगदान को याद किया।

साफा, शॉल-श्रीफल से किया सम्मान

सेवानिवृत्ति के अवसर पर संकुल प्राचार्य सबु कामलीया और विद्यालय स्टाफ ने सरफराज खान का आत्मीय सम्मान किया। स्टाफ सदस्यों ने उन्हें साफा पहनाया, पुष्पमालाएं भेंट कीं और शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। विदाई समारोह के दौरान विद्यालय का माहौल भावुक हो गया। इस अवसर पर सरफराज खान ने कहा कि विद्यालय में बिताया समय उनके जीवन का सबसे यादगार समय रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार से उन्हें हर कदम पर सहयोग और स्नेह मिला, जिसे वह हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने विदाई समारोह आयोजित करने और सम्मान देने के लिए विद्यालय परिवार का आभार जताया।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिपेश कुमार सोलंकी ने भी सरफराज खान को सफल शासकीय सेवाकाल के लिए बधाई दी और उनके आगामी जीवन के लिए स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय रहने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संकुल एवं हाई स्कूल प्रभारी प्राचार्य सबु कामलीया, विरसिंह भाबर, प्रमोद अग्रवाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शायर सरफराज खान के दीर्घ सेवाकाल और योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related News

उत्तर प्रदेश: आंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने से मचा आक्रोश, लाइट-नल-फ्रीजर में भी की तोड़फोड़

उत्तर प्रदेश: फर्जी दस्तावेजों से 20 लाख तक का लोन कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

उत्तराखंड: विष्णु लोक की संस्कारशाला में धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन उत्सव, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

उत्तर प्रदेश: मायके से लौटकर घर पहुंची महिला, टूटा मिला ताला; नकदी-जेवर समेत साढ़े पांच लाख की चोरी

उत्तर प्रदेश: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भावुक संदेश में बयां किया सफर

उत्तर प्रदेश: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भावुक संदेश में बयां किया सफर


Featured News