-
☰
No image found.
महाराष्ट्र: लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, गरीब बस्तियों में बांटी खिचड़ी-जलेबी
- Photo by : social media
संक्षेप
महाराष्ट्र: तालुका पाथरी में परशुराम संस्कार सेवा संघ के सभी कार्यकर्ताओं एवं पाथरी शहर के सर्व समाज बंधुओं के संयुक्त तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रवादी नेता *लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक* की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
विस्तार
महाराष्ट्र: तालुका पाथरी में परशुराम संस्कार सेवा संघ के सभी कार्यकर्ताओं एवं पाथरी शहर के सर्व समाज बंधुओं के संयुक्त तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रवादी नेता *लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक* की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में परशुराम संस्कार सेवा संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा सर्व समाज के अनेक बंधु उपस्थित रहे। खिचड़ी एवं जलेबी वितरण का कार्य *वैभव मुले, नितीन पाटील, मनोज केदारे, प्रशांत पोखारे, धनंजय केदारे, गोविंद सारंग, बाला मुलावेकर एवं प्रकाश केदारे* के सहयोग से संपन्न हुआ। इस सेवा कार्य का आयोजन *विठू गुरु वझुरकर* एवं *सुधाकर गोळेगावकर* से विचार-विमर्श करने के उपरांत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पाथरी शहर के सभी समाज बंधुओं ने सक्रिय सहयोग एवं सराहनीय परिश्रम किया।
इस अवसर पर लोकमान्य तिलक के अमर संदेश *"स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा"* का स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में परशुराम संस्कार सेवा संघ के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब बस्तियों में *खिचड़ी एवं जलेबी* का वितरण कर समाजसेवा का संदेश दिया गया।
शानदार जीत! आकाश बैरवा (डेनी) ने TVC-2 में लहराया जीत का परचम
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर सीएचसी निरीक्षण में गंदगी पर डीएम सख्त, स्टाफ नर्सों का वेतन रोका
Karnataka News: कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी सियासी तकरार, नाराज विधायकों को सीएम की दो टूक
उत्तर प्रदेश: नवजात को अस्पताल से गायब करने का आरोप, दिव्यांग पिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक के निर्देश
