-
☰
No image found.
Murder of an Innocent Child: रिश्तो का खौफनाक चेहरा आया सामने, अपनी ही मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: राजगढ़ के एक गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ माँ ने अपनी ही चार साल की बेटी की बेरहमी से गाला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी अपने दोनों हाथो की नसें काट कर आत्महत्या करने की कोशिश करी।
विस्तार
मध्य प्रदेश: राजगढ़ के एक गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ माँ ने अपनी ही चार साल की बेटी की बेरहमी से गाला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी अपने दोनों हाथो की नसें काट कर आत्महत्या करने की कोशिश करी। आइये आपको बताते हैं की आखिर पूरा मामला हैं क्या। दरअसल ये सनीसनीखेज मामला पुराना राजगढ़ गांव का हैं, जहाँ एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ही चार साल की बेटी का गाला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला ने अपने दोनों हाथो की नसें काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की। घायल आरोपी महिला को अलवर के पास ही के अस्पताल में रेफर किया गया हैं, जहाँ वह पूरी तरह होश में है और बातचीत करने की हालत में भी हैं। मासूम की हत्या राजगढ़ थाना प्रभारी राजेश मीणा ने बताया कि पुराना राजगढ़ गांव में संतोष सैनी की पत्नी शीला (35) अपनी बेटी गरिमा (4) और पुत्र यश (6) के साथ कमरे में सो रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे संतोष के बड़े भाई सूरज ने बच्चों को स्कूल जाने के लिए आवाज लगाई। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद शीला ने दरवाजा खोला, तो शीला के दोनों हाथों से खून बह रहा था। गरिमा के गले पर रस्सी के निशान थे। सूरज अपनी पत्नी रेखा की मदद से गरिमा को राजगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने गरिमा को मृतक घोषित कर दिया। इस संबंध में आरोपी महिला के जेठ सूरज सैनी पुत्र पप्पू उर्फ रामफूल सैनी ने राजगढ़ थाने में महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद का है। आरोपी महिला के बयान दर्ज होने के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आ सकेगी। पुरे परिवार समेत एक मकान में रहते हैं सूरज सैनी ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है कि वह अपने भाई नीरज व संतोष के साथ एक ही मकान में रहता है। रिपोर्ट में उसने शीला पर आरोप लगाया हैं कि उसके छोटे भाई संतोष की पत्नी शीला सैनी ने अपनी बेटी गरिमा की गला दबाकर हत्या की है। दादी के पास सो रही थी मासूम बताया जा रहा हैं की मासूम बच्चे अपने दादी के साथ उनके कमरे में सो रही थी तभी आरोपी मां बच्ची को अपने कमरे में ले गई। आरोपी महिला के जेठ सूरज ने ये भी बताया की अक्सर दिन में गरिमा अपनी दादी के पास ही रहती थी। गुरुवार रात को भी वह अपनी दादी के पास सो रही थी, इसी बीच रात करीब 10 बजे शीला वहां आई और गरिमा को लेकर अपने कमरे में चली गई। बाद में उसकी हत्या कर दी। एलकेजी की छात्रा थी गरिमा सूरज सैनी से पूछताछ करने पर ये भी पता चला की उसकी भतीजी गरिमा का पिछले साल ही शिक्षा का अधिकार संहिता के तहत एक निजी स्कूल में नर्सरी में एडमिशन कराया था। अभी वह एलकेजी में थी। गरिमा का भाई यश सैनी भी इसी स्कूल में कक्षा दूसरी में पढ़ता है। गरिमा का पिता संतोष सैनी रेलवे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा है फिलहाल संतोष सैनी की कस्बे के टहला बायपास पर ट्रैक्टर पर स्पीकर आदि लगाने की दुकान है।
