-
☰
No image found.
New Delhi: मॉडल टाउन इलाके में चल रही है ठगी, कॉल सेंटर पर मारा दिल्ली पुलिस ने छापा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
दिल्ली: नई दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में चल रही कॉल सेंटर की ठगी का किया दिल्ली पुलिस ने खुलसा। पुलिस टीम ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार। ये आरोपी अमेरिकी नागरिको को ऐपल सपोट के नाम पर ठगते थे।
विस्तार
दिल्ली: नई दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में चल रही कॉल सेंटर की ठगी का किया दिल्ली पुलिस ने खुलसा। पुलिस टीम ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार। ये आरोपी अमेरिकी नागरिको को ऐपल सपोट के नाम पर ठगते थे। और क्रिप्टोकरेंसी में पैसा जमा करवाते थे। जिसके खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।दिल्ली पुलिस ने बतया की 16 दिसबर को क्राइम ब्रांचकी एंटी एक्सटॉर्शन किडनैपिंग सेल टीम अपराधियों के बारे में जानकारी जूटा रही थी। रात के समय जब दिल्ली पुलिस मॉडल टाउन इलाके में पहुंची तो उन्हें मुखबिर ने सुचना दिया की मॉडल टाउन के गुजरांवाला टाउन के कुछ लोग फर्जी कॉल सेंटर के द्वारा लोगो को ठग रहे है। सुचना की पुष्टि के बाद टीम ने उस फ्लैट पर रेड मरी। जहा मोबाइल, लैपटॉप पर काम करते हुए 7 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी मयंक, अमन सिंह, मयंक वर्मा, जैनप्रीत सिंह, दीपांशु, करण कपूर और अवधेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। इन सभी को गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली पुलिस ने उनके फोन व लैपटॉप की अच्छे से जांच किया है।जिसे यह सामने आया है, की वो लोग अमेरिकी नागरिकों को ठगने का काम करते थे।दिल्ली पुलिस ने बतया, आरोपियों ने पास से 7 लैपटॉप और 10 मोबाईल फ़ोन बरामद किया गया है। इनमे स्क्रीन कनेक्ट जैसे रिमोट एक्सेस ऐप पाए गए है। आरोपियों ने बताया की वो अमेरिकी नागरिको को उनके डिवाइस में दिक्कत होने और बैंक खाते में खतरे की झूटी कहानी सुनकर पैसे ठगते थे। ठगे हुए पैसे को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर एरियन, राजेश और रुद्रा नाम के मालिकों के वॉलेट में ट्रांसफर किया जाता था। ये लोग सितंबर 2025 से इस ठगी का काम कर रहे थे। मोबाइल और लैपटॉप में कई अंतरराष्ट्रीय नंबर और ऑडियो क्लिप्स मिले हैं। जो ठगी के सबूत हैं। आगे की जांच जारी है और साइबर फोरेंसिक टीम इन डिवाइसेज की गहन जांच कर रही है।
Land Dealer Murder: ज़मीन के कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, 1 आरोपी हुआ गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी
Chhattisgarh Illegal Liquor Seizure: अवैध शराब पर बड़ाई गई सख्ती, कुल 3333 केस हुए दर्ज
Cyber Crime: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश, 300 खातों के जरिए होती थी करोड़ो की ठगी
Suicide Case: शादी के दबाव के चलते प्रेमिका ने की आत्महत्या, प्रेमी के घर से मिला शव
Woman Dead Body Found: कपड़े खरीदने निकली महिला की बेरहमी से हुई हत्या, सुनसान इलाके से मिला शव
