Contact for Advertisement 9650503773


Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी रोकने पर आम आदमी पार्टी और अकाली दल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी  रोकने पर,आम आदमी पार्ट

गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी  रोकने पर,आम आदमी पार्टी और अकाली दल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना - Photo by : social media

पंजाब ,नई दिल्ली   Published by: Agency , Date: 24/01/2023 11:20:22 am Share:
  • पंजाब ,नई दिल्ली
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 24/01/2023 11:20:22 am
Share:

संक्षेप

गणतंत्र दिवस परेड़ के लिए पंजाब की झांकी को कथित तौर पर ‘खारिज’ करने पर पंजाब के वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र पंजाब और दिल्ली में आप सरकारों के साथ भेदभाव कर रहा है, पंजाब में आम आदमी पार्टी और विपक्षी शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए ‘खारिज' करने पर सोमवार को केंद्र सरकार की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा है। पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब की झांकी को हमेशा से गणतंत्र दिवस परेड में दर्शाने के लिए जगह मिलती थी, जिसमें वह राज्य की समृद्ध संस्कृति और गत वर्षों में हुए विकास को प्रदर्शित करता था। 

विस्तार

गणतंत्र दिवस परेड़ के लिए पंजाब की झांकी को कथित तौर पर ‘खारिज’ करने पर पंजाब के वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र पंजाब और दिल्ली में आप सरकारों के साथ भेदभाव कर रहा है। 

पंजाब में आम आदमी पार्टी और विपक्षी शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए ‘खारिज' करने पर सोमवार को केंद्र सरकार की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा है। 
पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब की झांकी को हमेशा से गणतंत्र दिवस परेड में दर्शाने के लिए जगह मिलती थी, जिसमें वह राज्य की समृद्ध संस्कृति और गत वर्षों में हुए विकास को प्रदर्शित करता था। 

इस बार पंजाब अपनी झांकी के जरिये देश के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों द्वारा दी गई कुबार्नी को प्रदर्शित करने वाला था, लेकिन केंद्र ने जानबूझकर पंजाब की झांकी को इस साल गणतंत्र दिवस परेड में रोका। चीमा ने यह टिप्पणी इस साल गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किए जाने के सवाल पर की, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की केंद्रकी भाजपा सरकार पंजाब के साथ-साथ दिल्ली और पंजाब की आप सरकारों के साथ भेदभाव करती हैं। 

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी इस मामले को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, यह जानकर किया गया है, मैं स्तब्ध हूं कि भारत सरकार ने 74वें गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब की झांकी को खारिज कर दी। इसका अभिप्राय है कि हमें अपनी संस्कृति और स्वतंतत्रा संग्राम में योगदान को प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं दी गई। भारत सरकार से फैसले पर पुनःविचार करने की गुज़ारिश करता हूं।  मैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जागने और इस मुद्दे को भारत सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने की अपील करता हूं।