Contact for Advertisement 9650503773


झारखंड के खिलाड़ियों ने विश्व स्टेथ लिफ्टिंग चैम्पियंसिप में लहराया परचम 

विश्व स्टेथ लिफ्टिंग चैम्पियंसिप

विश्व स्टेथ लिफ्टिंग चैम्पियंसिप - Photo by : Social Media

किगरिस्तान   Published by: admin , Date: 10/09/2022 11:03:13 am Share:
  • किगरिस्तान
  • Published by: admin ,
  • Date:
  • 10/09/2022 11:03:13 am
Share:

संक्षेप

85 किलोग्राम मास्टर वर्ग में अशोक गुप्ता ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुए स्टेथ लिफ्टिंग में 490 किलोग्राम एवं इंक्लाइन बेचप्रेस में 185 किलोग्राम वजन उठाकर एक स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त किए।

विस्तार

विभय कुमार सिन्हा: झारखंड के खिलाडियों ने विश्व स्टेथ लिफ्टिंग चैम्पियंसिप में भारत का परचम लहराया। किगरिस्तान देश के बिश्केक शहर में 5 सितम्बर तक आयोजित 9वीं  विश्व स्टेर्थ लिफ्टिंग चैम्पिन्सिप में झारखंड, रांची की बेटी प्रतिभा हेमरोम, 58 किलोग्राम, महिला वर्ग स्टेथ लिफ्टिंग में 400 किलोग्राम एवम इंक्लाइन बेचप्रेस में 100 किलोग्राम वजन उठाकर भारत देश के लिए दो रजत पदक प्राप्त किया है।

वहीं 85 किलोग्राम मास्टर वर्ग में अशोक गुप्ता ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुए स्टेथ लिफ्टिंग में 490 किलोग्राम एवं इंक्लाइन बेचप्रेस में 185 किलोग्राम वजन उठाकर एक स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त किए। अशोक कुमार गुप्ता ने पहले भी भारत को पहले ही कई पदक दिला चुके है। हिमा तिर्की 80 किलोग्राम महिला वर्ग में कड़ी मुकाबला में बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुए अपनी परद्दति को स्टेथ लिफ्टिंग में हराकर स्वर्ण पदक हासिल की।