-
☰
No image found.
राजस्थान: वाराणसी से लौटे विधायक डॉ. लालाराम बेरवा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: विधायक डॉ. लालाराम बेरवा का अरवड़ चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत अरवड़। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर वाराणसी में
विस्तार
राजस्थान: विधायक डॉ. लालाराम बेरवा का अरवड़ चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत अरवड़। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र लौटने पर शाहपुरा-बनेड़ा विधायक डॉ. लालाराम बेरवा का अरवड़ चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। अरवड़ सरपंच प्रतिनिधि रामलाल गुर्जर के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ. बेरवा का ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच फूल-मालाओं एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विधायक डॉ. लालाराम बेरवा ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
शानदार जीत! आकाश बैरवा (डेनी) ने TVC-2 में लहराया जीत का परचम
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर सीएचसी निरीक्षण में गंदगी पर डीएम सख्त, स्टाफ नर्सों का वेतन रोका
Karnataka News: कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी सियासी तकरार, नाराज विधायकों को सीएम की दो टूक
उत्तर प्रदेश: नवजात को अस्पताल से गायब करने का आरोप, दिव्यांग पिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक के निर्देश
