-
☰
No image found.
राजस्थान: नागौर सरस डेयरी का कलेक्टर व एसपी ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और स्वच्छता पर दिए दिशा-निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा द्वारा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, नागौर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सरस डेयरी में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं, गतिविधियों तथा आधुनिक संयंत्रों का विस्तृत अवलोकन किया ।
विस्तार
राजस्थान: जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा द्वारा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, नागौर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सरस डेयरी में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं, गतिविधियों तथा आधुनिक संयंत्रों का विस्तृत अवलोकन किया । डेयरी पहुंचने पर अध्यक्ष जीवणा राम धायल द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया, इसके पश्चात निरीक्षण के दौरान कलक्टर कुमार ने दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता परीक्षण एवं वितरण प्रणाली का अवलोकन करते हुए बजट घोषणा 2024-25 के तहत संयंत्र सुदृढ़ीकरण एवं आवंटित लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने डेयरी में स्वच्छता व्यवस्था मशीनों के रखरखाव तथा गुणवत्ता मानकों के पालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित उत्पाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । जिला कलक्टर ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग से नए उत्पाद शुरू करने को कहा, उन्होंने नागौर संघ के सरस पार्लर को जयपुर डेयरी के सरस पार्लर की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए। कुमार ने डेयरी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करी और नए दुग्ध संकलन केंद्र प्रारंभ करने तथा दुग्ध संकलन के भी मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए।
मध्य प्रदेश: बसपा ने रवि गौतम को सौंपी भीतरवार विधानसभा महासचिव की जिम्मेदारी, संगठन विस्तार पर जोर
उत्तर प्रदेश: करंडा क्षेत्र में किशोरी की हत्या से तनाव, ग्रामीणों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश: पोरसा में ‘विश्रुत श्रुत मंथन शिविर’ का भव्य समापन, मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान
