Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: नानी बाई को मायरो कथा सुन भाव विभोर हो उठे श्रद्धालु

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Laxman Prajapat , राजस्थान  Edited By: Hariom , Date: 25/06/2025 02:08:28 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Laxman Prajapat ,
  • Edited By.: Hariom ,
  • Date:
  • 25/06/2025 02:08:28 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: धर्मशाला स्थित श्रीयादे माता मंदिर में मंगलवार को खोजीद्वाराचार्य रामरिछपालदास महाराज के आशीर्वाद से महंत प्रहलाद दास महाराज के सान्निध्य में तीन दिवसीय नानी बाई का मायरो कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले देवीपुरा मोड़ स्थित गणेशजी मंदिर में प्रहलाददास महाराज, कथावाचक गणेशदास महाराज की उपस्थिति में पूजा अर्चना हुई। इसके बाद सुबह सवा 10 बजे 101 महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ मंगल कलश यात्रा निकाली। 

शाहपुरा त्रिवेणीधाम में कलश यात्रा निकालते हुए त्रिवेणीधाम के सीतारामजी मंदिर में पहुंची, जहां पर महाराज का आशीर्वाद लिया। इसके बाद कलश यात्रा श्रीयादे माता मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई। बनवारीलाल प्रजापति पोथी लेकर चल रहे थे। श्रीयादे माता मंदिर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तीन दिन तक कथावाचक गणेशदास महाराज नानी बाई को मायरो कथा सुनाएंगे। बनवारी कुम्हार, मूलचंद कुम्हार, मालीराम, ग्यारसीलाल, विनोद,प्रहलाद दास महाराज,महावीर प्रजापति, राजू, शंकर प्रजापति, मूलचंद, गिरधारी, मुकेश आदि ने यात्रा की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। 


Featured News